Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

खराब साउंड सिस्टम से अचानक बजने लगा गाना, मैकेनिक भी रह गया हैरान

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खराब साउंड सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के बाद अचानक गाना बजने लगता है. इस अजीब घटना को देखकर मैकेनिक भी हैरान रह जाता है और वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 11, 2026 20:31

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मैकेनिक खराब साउंड सिस्टम ठीक करते समय ऐसी घटना देखता है, जिसे देखकर वह खुद भी चौंक जाता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैकेनिक अपनी दुकान में बैठकर एक खराब साउंड सिस्टम ठीक कर रहा होता है. तभी अचानक उस साउंड सिस्टम से तेज आवाज आती है और शॉर्ट सर्किट हो जाता है. मैकेनिक अभी इस घटना से संभल ही रहा था कि अचानक उसी साउंड सिस्टम से गाना बजना शुरू हो जाता है.

---विज्ञापन---

कुछ देर तक गाना बजने के बाद साउंड सिस्टम अपने आप शांत हो जाता है. यह सब देखकर मैकेनिक काफी हैरान रह जाता है और उसे समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा कैसे हो गया. इसके बाद किसी और घटना से बचने के लिए वह तुरंत साउंड सिस्टम को बंद कर देता है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर @themikeadda नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है.

---विज्ञापन---

वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “साउंड सिस्टम ने तो मैकेनिक को ही हिला कर रख दिया.” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “लगता है मैकेनिक ने सीखो ऐप से साउंड सिस्टम ठीक करना सीखा था.”

First published on: Mar 11, 2026 08:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.