हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

शख्स को बार-बार आती थी छींक, 20 साल बाद निकली अजीब चीज; डॉक्टर भी चौंक गए

विज्ञापन

Weird News : 23 साल का एक शख्स बार-बार छींक आने, नाक बहने और नाक बहने की समस्या से परेशान था। तंग आकर शख्स अंत में डॉक्टर के पास गया तो जांच में ऐसी बात सामने आई कि शख्स और डॉक्टर दोनों हैरान रह गए। शख्स की नाक में 20 साल से एक पासा फंसा हुआ था, जिसकी वजह से ये परेशान रहता था।

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत के जियान निवासी 23 साल का शियाओमा कई महीने से लगातार छींकने, नाक बंद होने और नाक बहने की समस्या से पीड़ित था। परेशान होकर शख्स डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने जांच किया तो पाया कि शख्स एलर्जिक राइनाइटिस से पीड़ित था और नाक में कोई वस्तु फंसी हुई है।

नाक में फंसा था पासा

डॉक्टरों ने नाक की एंडोस्कोपी के माध्यम से की गई जांच में पता चला कि उनकी नाक में एक पासा फंसा हुआ है। डॉक्टर ने बताया कि नाक की एंडोस्कोपी के दौरान हमें एक वस्तु मिली। निकालने पर पता चला कि यह दो सेमी का पासा था, जो काफी समय तक नाक में रहने के कारण जंग खा गया था। यह नाक में नीचे की ओर था और नाक की श्लेष्मा झिल्ली को नुकसान पहुंचा रहा था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : इन्फ्लुएंसर की मौत का वीडियो वायरल, मरने से पहले वीडियो शेयर कर लिखी थी ये बात

वहीं पीड़ित शियाओमा ने बताया कि जब वह तीन या चार साल का था, तो यह पासा गलती से उसकी नाक में चला गया होगा। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह वहां कैसे पहुंचा। बताया गया इसे निकालना बेहद खतरनाक था क्योंकि इसके स्वास नली में गिरने की संभावना था लेकिन किसी तरह पासा निकाल लिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 15000kmph की स्पीड से आ रहा एस्ट्रॉयड, पृथ्वी के पास से गुजरेगा, क्या धरती को खतरा?

सर्जरी के माध्यम से पासे को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया, जिससे शख्स की पीड़ा और तकलीफ खत्म हो गई। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि 20 साल से अधिक समय तक पासे के साथ रहने से शियाओमा को लंबे समय तक दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola