---विज्ञापन---

15000kmph की स्पीड से आ रहा एस्ट्रॉयड, पृथ्वी के पास से गुजरेगा, क्या धरती को खतरा?

2006 WB Asteroid : साल 2006 में खोजा गया एस्ट्रॉयड 26 नवंबर के आसपास पृथ्वी के करीब से होकर गुजरने वाला है, इसका नाम 2006 WB है। पढ़ें क्या इससे पृथ्वी को खतरा है?

---विज्ञापन---

2006 WB Asteroid : पृथ्वी के करीब से एक एस्ट्रॉयड गुजरने वाला है. इस एस्ट्रॉयड का आकार स्टेडियम जितना बड़ा है। 26 नवंबर को ये एस्ट्रॉयड, जिसका नाम क्षुद्रग्रह 2006 WB है, पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसे सबसे पहले नवंबर 2006 में कैटालिना स्काई सर्वे द्वारा खोजा गया था। क्षुद्रग्रह 2006 WB पृथ्वी से 554,000 मील (लगभग 9 लाख किमी) की दूरी से गुजरेगा।

कितनी स्पीड से गुजरेगा ये एस्ट्रॉयड?

नासा के मुताबिक, 4.2 किमी प्रति सेकंड या लगभग 9,400 मील प्रति घंटे (15127 किमी प्रति घंटा) की चौंका देने वाली रफ्तार से ये आगे बढ़ रहा है। अंतिरक्ष में इसकी रफ्तार और तेज हो सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें चमक भी होगी और इस दौरान वैज्ञानिकों और खगोलशास्त्रियों को इससे जानकारी एकत्रित करने में मदद मिलेगी।

---विज्ञापन---

पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले 2006 WB को हमारे ग्रह से निकटता के कारण पृथ्वी के निकट वस्तु (NEO) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। NEO ऐसे एस्ट्रॉयड में गिने जाते हैं जो सूर्य के 120 मिलियन मील (195 मिलियन किलोमीटर) के भीतर यात्रा करते हैं और पृथ्वी की कक्षा के आसपास के क्षेत्र में आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें : 52117 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धरती की तरफ आ रहा फुटबॉल स्टेडियम साइज का एस्टेरॉयड

---विज्ञापन---

आकड़ों के अनुसार, अधिकांश NEO क्षुद्रग्रह ऐसे होते हैं, जिनका आकार लगभग 10 फीट (कुछ मीटर) से लेकर लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) व्यास तक होता है। 26 नवम्बर को इसके पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी के दोगुने से भी अधिक दूरी से गुजरने की संभावना है । एक अन्य क्षुद्रग्रह, 2010 WS, पिछले सप्ताह पृथ्वी के निकट से गुजरा था।

 यह भी पढ़ें- Viral Post: 4 लाख से ज्यादा की फीस देख पिता के उड़े होश, कहा- मिडिल क्लास नहीं कर सकता अफोर्ड

---विज्ञापन---

क्षुद्रग्रह 2006 WM को स्टेडियम के आकार का माना जाता है लेकिन यह भी एक अनुमान है। नासा के NEO डेटाबेस के अनुसार, यह 500 फीट से अधिक बड़ा या छोटा हो सकता है। फिलहाल इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं बताया गया है।

First published on: Nov 26, 2024 11:31 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola