Viral video: आग से मत खेलियो... जला देगी, स्टंट कर रहे इस शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ

viral video
विज्ञापन

Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खतरनाक स्टंट कर रहे एक शख्स के दाढ़ी में अचानक आग लग जाती है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह शख्स को बचाया। कहा जा रहा है कि उसका चेहरा आग से झुलस गया है।

वायरल वीडियो में पीड़ित शख्स को पेट्रोल और आग से खतरनाक स्टंट करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को रवि पाटीदार नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो को अब तक 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुका है।

Advertisment

वायरल हो रहे वीडियो में क्या है?

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स को स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। वह एक मेज पर खड़ा था और उसके हाथ में एक छड़ी थी जिसमें आग लगी हुई थी। शख्स के इस खतरनाक स्टंट को देखने के लिए आसपास कई लोग जमा थे।

थोड़ी देर बाद स्टंट दिखा रहे शख्स ने आग लगी हुई छड़ी को अपने मुंह के पास रखा और उसमें पेट्रोल डाला। इसके कुछ ही सेकेंड बाद उनकी दाढ़ी में आग लग गई। अन्य लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और आग बुझाने के लिए जोर-जोर से उसके चेहरे को थपथपाया।

विज्ञापन

फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि वायरल वीडियो कहां का है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ