Mahua Moitra: जिस पर्स को लेकर ट्रोल हो रहीं उसके साथ 7 फोटो ट्वीट कर कहा-झोला लेकर आए थे .. झोला लेकर चल पड़ेंगे
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: लोकसभा की एक वीडियो में अपने महंगे पर्स को कथित तौर पर छिपाने को लेकर ट्रोल हो रहीं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर लोगों को जवाब दिया है। सांसद ने जिस पर्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है उसके साथ वर्ष 2019 से अब तक सात फोटो ट्वीट की है।
Jholewala fakir in Parliament since 2019.
Jhola leke aye the… jhola leke chal padenge… pic.twitter.com/2YOWst8j98
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) August 2, 2022
सभी फोटो में वही बैग दिख रहा है जो इस मॉनसून सत्र में उनके पास है। आगे लोगों के उठाए सवालों पर जवाब देते हुए उन्होंने लिखा ”झोलेवाला फकीर इन पार्लियामेंट सिन्स 2019”। ”झोला लेकर आए थे… झोला लेकर चल पड़ेंगे…।”
बैग नीचे रखती दिखीं
दरअसल, सोमवार को लोकसभा में महंगाई, जीएसटी व उत्पादों के बढ़ते दामों पर चर्चा हो रही थी। जैसे ही महुआ
के बगल में बैठीं टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार बोलने के लिए उठती हैं। महुआ अपना बैठ उठाकर नीचे रखती हैं। जिसके लोगों ने बैग की कीमत एक लाख से अधिक बताते हुए सांसद को ट्रोल किया और कई कमेंट किए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: