Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

दस, बीस नहीं बल्कि इस शख्स ने घटाया 546 किलो वजन, 30 डॉक्टरों ने मिलकर कर दिया कमाल

World's Heaviest Man : सऊदी अरब के रहने वाले खालिद बिन मोहसिन शारी नाम के शख्स 546 किलो वजन घटा कर सबको चौंका दिया है। साल 2013 शैरी का वजन 610 किलोग्राम था।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Aug 15, 2024 16:32
World's Heaviest Man

World’s Heaviest Man : दो, चार या दस किलो वजन घटाने के लिए आजकल लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। कड़े डाइट प्लान फॉलो करते हैं लेकिन अगर किसी शख्स को 500 किलो से ज्यादा का वजन कम करना हो तो सोचिए उसके सामने कितनी चुनौतियां आएंगी। एक शख्स ने 546 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है।

सऊदी अरब के खालिद बिन मोहसिन शारी नाम के शख्स को दुनिया का सबसे वजनी इंसान कहा जाता था लेकिन अब उन्होंने अपना वजन इस कदर कम कर लिया है कि देखने वाले हैरान हैं। शारी ने 542 किलोग्राम वजन कम कर लिया है, अब वह पहचान में ही नहीं आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

साल 2013 में शैरी की तरफ सबका ध्यान गया तब वह तीन साल से बिस्तर पर ही थे। इस दौरान उनका वजन 610 किलोग्राम था। इसके बाद राजा अब्दुल्ला का ध्यान शैरी ने अपनी ओर आकर्षित किया और उन्होंने ने ही शैरी के लिए निशुल्क सहायता देने की पेशकश की।

 

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)


शैरी की हालत इतनी खराब थी कि वह बिना दूसरों की मदद के कुछ नहीं कर सकते थे। शारी की दुर्दशा से दुखी होकर, किंग अब्दुल्ला ने मदद करने का फैसला किया, उन्होंने तीस डॉक्टरों की एक टीम बनाई और जहां उसकी बाईपास सर्जरी हुई और खाने के साथ ही साथ नियमित व्यायाम करवाया गया।

यह भी पढ़ें : गर्ल्स हॉस्टल की टंकी से आ रही थीं अजीब आवाजें, जाकर देखा तो उड़ गए होश

शुरुआत के छह महीने में ही शैरी ने अपना आधा वजन कम कर लिया। इसके लिए फिजियोथेरेपी ही दी गई। साल 2023 में शैरी का वजन घटकर 63.5 किलोग्राम रह गया। इसके लिए कई सर्जरी की गई। शैरी का वजन कम कराने के लिए शामिल टीम के लोगों ने उन्हें “the smiling man” नाम दिया, जिसका मतलब है कि मुस्कुराता हुआ इंसान।

First published on: Aug 15, 2024 04:31 PM

संबंधित खबरें