कौन है वो शख्स, जो 50 लाख की कार में बेचने जाता है 50 रुपए प्रति किलो सब्जी

Audi Car Owner Vegetable Seller

Audi Car Owner Vegetable Seller

विज्ञापन

Kerala Vegetable Seller Audi Car Video Viral: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस शख्स की चर्चा भी पूरे देश में हो रही है। यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि 50 लाख की कार में 50 रुपये प्रति किलो सब्जी बेचने आने वाला युवक है, जिसके ठाठ-बाट देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और उसकरी सफलता का राज पूछ रहे हैं। वहीं उसकी ऑडी ए-2 सेडान कार भी काफी चर्चित हो रही है।

<

विज्ञापन

केरल का रहने वाला किसान सुजीत

वीडियो केरल के युवा सुजीत का है। वह यूथ आइकॉन अवार्ड विनर , किसान और यूट्यूबर है। उसने अपने इंस्टाग्राम पेज ‘वैरायटी फार्मर’ पर अपना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह ऑडी कार में आता है। मार्केट में कार पार्क करके सड़क किनारे तिरपाल बिछाकर उस पर सब्जियां लगता है और बेचने के लिए खरीदार बुलाने लगता है।

विज्ञापन

मार्केटिंग के लिए यूट्यूब चैनल बनाया

सुजीत वीडियो में बता रहे हैं कि वह 10 साल से ज्यादा समय से खेती किसानी कर रहे हैं। खेतीबाड़ी में उनके योगदान के लिए राज्य सरकार उन्हें कई पुरस्कारों से नवाज चुकी है। वे बताते हैं कि उन्होंने छोटे स्तर से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बिचौलियों को अपने रास्ते से हटा दिया और सीधे ग्राहकों को सब्जी बेची। प्रचार करने के लिए यूट्यूब चैनल और इंस्टा अकाउंट बनाया।

सुजीत बताते हैं कि उन्होंने हाल ही में ऑडी कार खरीदी हैं, लेकिन उनके इलाके में कई किसानों के पास लग्जरी कारे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ