Karnataka News: पति-पत्नी के बीच विवाद का अनोखा मामला कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंच गया। एक शख्स को अपनी पत्नी को फ्रेंच फ्राइज खाने से रोकना महंगा पड़ गया था। पत्नी की शिकायत के बाद पति के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हो गया था। अब कर्नाटक हाई कोर्ट ने पति को राहत देते हुए मामले की जांच पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने इसे बेहद मामूली बात माना। जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने आरोपों को निम्न स्तर का पाया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि जांच जारी रखने से कानूनी प्रकिया का दुरुपयोग होगा। हाई कोर्ट ने कहा कि पति के खिलाफ पत्नी की शिकायत पर जांच से उस आरोप को बल मिलेगा, जिसमें उसे किसी समय पर फ्रेंच फ्राई खाने से रोका है। इसलिए पति के खिलाफ सभी जांच पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी किया जाता है।
यह भी पढ़ें:जल्द किए जाएंगे हज के लिए आवेदन, रजिस्ट्रेशन के लिए किन किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
महिला का पति अमेरिका में कार्यरत है। उसे नौकरी पर लौटने की अनुमति कोर्ट ने दे दी है। पति ने न्यायालय को भरोसा दिया कि वह सभी जांच अधिकारियों का सहयोग करेगा। किसी प्रक्रिया से नहीं बचेगा। पति ने अपने खिलाफ जांच रोकने के लिए याचिका दाखिल की थी। याचिका में आरोपों को बेहद मामूली बताया गया था। पति के वकील ने कोर्ट को बताया कि पत्नी की शिकायत के बाद उनके मुवक्किल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी हो गया था। जिसके बाद पति वापस यूएस नहीं जा पा रहा था। महिला ने अपने सास-ससुर के खिलाफ भी आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ भी जांच रोक दी गई है।
चावल और मीट भी नहीं खाने देता
पत्नी ने शिकायत दी थी कि उसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद पति उसे फ्रेंच फ्राई, मीट और चावल नहीं खाने देता। वहीं, पति ने आरोप लगाया कि बच्चे के जन्म से पहले पत्नी ने अमेरिका में रहकर उससे घर के सारे काम करवाए थे। जस्टिस नागप्रसन्ना ने लुकआउट सर्कुलर जारी करने को कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया। इसके इस्तेमाल की उन्होंने आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिकायत निम्न स्तर की है।
यह भी पढ़ें:सावधान! MPOX के लक्षण बेहद खतरनाक! मरीज ने सुनाई आपबीती, बोला- दर्द इतना पूरी रात तड़पा
यह भी पढ़ें:सितंबर में आसमान में दुर्लभ घटना होगी! अतंरिक्ष से धरती तक मचेगी उथल-पुथल, जानें कहां-कैसे देख पाएंगे?
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
17 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
21 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines