सितंबर में आसमान में दुर्लभ घटना होगी! अतंरिक्ष से धरती तक मचेगी उथल-पुथल, जानें कहां-कैसे देख पाएंगे?

Space World Latest Update: अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने नोवा विस्फोट होने की भविष्यवाणी की है। अगले महीने कभी भी यह विस्फोट देखने को मिल सकता है। इससे अंतरिक्ष से लेकर धरती तक हलचल होगी। आइए जानते हैं कि इस विस्फोट से क्या होगा?

Nova Explosion 2024

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की नजर नोवा विस्फोट पर टिकी।

विज्ञापन

Nova Explosion 2024 Latest Update: अंतरिक्ष की दुनिया में सितंबर महीने में दुर्लभ खगोलीय घटना होगी। आसमान में भीषण विस्फोट होगा, जिससे कई नई चीजें अस्तित्व में आएंगी। एक नया तारा भी अस्तित्व में आएगा। यह विस्फोट एक तारे में होगा, जिसे नोवा विस्फोट कहते हैं। यह घटना 80 साल में एक बार होती है। पिछली बार यह विस्फोट 1946 में हुआ था। उस समय एक तारा टी कोरोना बोरेलिस अस्तित्व में आया था। सितंबर महीने में इसी तारे में विस्फोट होगा और एक नया तारा आसमान में चमकता नजर आएगा। सितंबर महीने में टी कोरोना बोरेलिस सामान्य से 1500 गुना ज्यादा चमकीला दिखाई देगा। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने नोवा विस्फोट के लेकर अलर्ट किया है और अब दुनियाभर के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की नजर इस नोवा विस्फोट पर टिकी है, क्योंकि इस विस्फोट से अंतरिक्ष से लेकर धरती तक उथल पुथल मचेगी।

 

विज्ञापन

एक महीना चमकता रहेगा नया तारा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंडर में नोवा विस्फोट की एक्सपर्ट डॉ. रेबेका हाउंसेल कहती हैं कि 4 जुलाई 1054 को हुए नोवा विस्फोट को लोगों ने सीधे आंखों से देखा था। उस समय जो तारा अस्तिव में आया, उसे प्राचीन चीनी खगोलविदों द्वारा टी कोरोना बोरेलिस नाम दिया गया। यह सबसे पुराना तारा है, जो अब पहले से ज्यादा चमकदार दिखने लगा है और इसी तारे में नोवा विस्फोट होगा। वहीं इस बार फिर लोग नोवा विस्फोट को आंखों से देख पाएंगे। वहीं इसे देखने के लिए किसी दूरबीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। धरती और आसमान के बीच लाखों मील की दूरी है, बावजूद इसके लोग नोवा विस्फोट को देख पाएंगे। हालांकि टी कोरोना बोरेलिस तारा सीधे आंखों से नहीं दिख रहा है, लेकिन विस्फोट के बाद बनने वाले तारे को भारत में भी देखा जा सकेगा। करीब एक महीने तक शाम 7 से 8 बजे के बीच लोग नए तारे को देख पाएंगे।

विज्ञापन

विस्फोट हुआ तो बौना तारा जन्म लेगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. रेबेका हाउंसेल बताती हैं कि टी कोरोना बोरेलिस पृथ्वी से 2630 प्रकाश वर्ष दूर है, इसलिए पृथ्वी तक की दूरी तय करने में इसके प्रकाश को 2630 वर्ष लगते हैं। सितंबर 2024 में जो नोवा विस्फोट होगा, वह 2000 साल से भी पहले हुआ था, लेकिन उसका प्रकाश इस साल के आखिर तक धरती तक पहुंचेगा। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, जब किसी स्थिर तारे में विस्फोट होता हो तो उसकी मौत हो जाती है। उस प्रक्रिया को सुपरनोवा विस्फोट कहते हैं। वहीं जब किसी मर चुके तारे में अचानक विस्फोट होता है तो उसे नोवा विस्फोट कहते हैं। टी कोरोना बोरेलिस ऐसा ही एक तारा है, जो अब दिखाई नहीं देता। यह तारा मर चुका है, इसलिए लोग इसे देख नहीं पाते, लेकिन अंतरिक्ष में यह तारा फिर चमकने लगा और इसी तारे में नोवा विस्फोट हो सकता है। इसके बाद जो नया तारा अस्तित्व में आएगा, उसे बौना तारा कहा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ