6,6,6: हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, टीम इंडिया ने बनाया ये रिकॉर्ड

ind vs aus hardik pandya

Hardik Pandya ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में मंगलवार को खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तूफानी शो दिखाया। उन्होंने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए। पांचवें नंबर पर उतरे कुंग फू पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 7 चाके और 5 छक्के ठोक 236.67 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 71 रन ठोक डाले। हार्दिक की बेखौफ बल्लेबाजी देख दुनिया दंग रह गई। पांड्या ने अपना पचासा 25 गेंदों में ठोका। उन्होंने इसके लिए 7 चौके और 2 छक्के ठोके।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी ओवर में ऐसे मचाई तबाही
अपना पचासा पूरा करने के बाद हार्दिक ने लास्ट ओवर में कैमरॉन ग्रीन की धज्जियां उड़ा डालीं। लास्ट ओवर की पहली गेंद पर हर्षल पटेल ने पांड्या को स्ट्राइक दे दी। दूसरी गेंद खाली छोड़ पांड्या ने तीसरी पर दो रन ले लिए। इसके बाद तो वे रोके नहीं रुके। चौथी गेंद पर हार्दिक ने पावर हिटिंग दिखाते हुए डीपमिडविकेट की ओर करारा छक्का ठोक डाला।

विज्ञापन

पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर धमाकेदार छक्का कूटा। अब बारी थी लास्ट गेंद की। जोश से भरे हार्दिक इसे शानदार फिनिश करने के मूड में दिखे। उन्होंने बल्ला घुमाया और अपर कट लगाकर डीप की ओर ऐसा छक्का जड़ा कि ऑडियंस ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दे दी।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया ये रिकॉर्ड
हार्दिक, केएल और सूर्या की शानदार पारी के चलते भारत ने 20 ओवर में 208 रन ठोके। हार्दिक की शानदार पारी के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचा। भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 इंटरनेशनल में 200 रन का आंकड़ा पार किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर कुल 208 रन बनाए। केएल राहुल ने 55, रोहित शर्मा ने 11, विराट कोहली ने 2, सूर्यकुमार यादव ने 46, अक्षर पटेल और दिनेश कार्तिक ने 6-6 रन बनाए। हर्षल पटेल ने 7 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ