बर्तन साफ कर रहा था पति, गुस्साई पत्नी ने कर दी धुनाई; देखिए वीडियो

Wife Beat Husband Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पत्नी ‘पति’ की पिटाई करती दिखाई डे रही है।

Wife Beat Husband Viral Video

'पति और पत्नी' की लड़ाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Wife Beat Husband Viral Video: 14 फरवरी को पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे मना रही थी, तब सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो भी शेयर किये जा रहे थे। जिसमें पति पत्नी के बीच खट्टे मीठे संवाद और सिंगल लड़कों के फनी वीडियो शामिल थे। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बर्तन धो रहे एक पति को पत्नी ने पीट दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ढेर सारे बर्तन को लेकर साफ करने बैठा है। वह साफ सफाई कर ही रहा था कि एक महिला आई और सबसे पहले पैर से जोरदार ठोकर मारी। इसके बाद पिटाई शुरू कर दी। दोनों ने एक दूसरे को खूब पीटा।

Advertisment

पति और पत्नी ने एक दूसरे पर बर्तन और मुक्के से वार करते रहे और मोबाइल में यह मारपीट रिकॉर्ड होता रहा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ का कहना है कि ये स्क्रैप्टेड है तो कुछ इसे असली बता रहे हैं लेकिन वैलेंटाइन से एक दिन इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।


एक ने लिखा कि लव मैरिज में ऐसा ही होता है, इसीलिए शादी सोच समझकर करनी चाहिए। एक ने लिखा कि ऐसे वीडियो शेयर नहीं करना चाहिए, कहीं मेरी पत्नी ने भी देख लिया तो उसका मनोबल बढ़ जाएगा। एक अन्य ने लिखा कि पतियों को मारने वाली पत्नियों से सावधान रहना चाहिए।

विज्ञापन

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जहां प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन डे मना रहे थे तो वहीं ये अपने प्रेमी को पीट रही है। एक ने लिखा कि सरकार को पति संरक्षण अधिनियम लाना चाहिए। एक ने लिखा कि ये महिला सशक्तिकरण का ताजा उदाहरण है, अब पति ही मार खा रहे हैं। एक ने लिखा कि महिलाओं को सोचना चाहिए कि इस तरह मारपीट करने से उनकी ही इज्जत खराब होती है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर तमाम लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं डे रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया कई कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ