एक्युरियम में रखा गया जीव आखिर कैसे हो गया प्रेग्नेंट? रहस्य को सुलझाने में जुटे वैज्ञानिक

Mystery of Pregnant Stingray : एक्युरियम में रखी एक फीमेल स्टिंग्रे गर्भवती हो गई, अब वैज्ञानिक हैरान हैं कि आखिर ये हुआ कैसे?

US aquarium suspects shark

एक्युरियम में रखी फीमेल स्टिंग्रे गर्भवती हो गई

विज्ञापन

Mystery of Pregnant Stingray :अमेरिका के एक एक्युरियम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक्युरियम में रखा गया स्टिंग्रे प्रेग्नेंट हो गई है। अब वैज्ञानिक हैरान हैं कि ये आखिर प्रेग्नेंट कैसा हुई? चौकाने बात ये है कि यह जानवर कभी भी मेल स्टिंग्रे के सम्पर्क में नहीं आया तो प्रेग्नेंट हुई कैसे? अब इस मामले पर वैज्ञानिक DNA टेस्ट करने वाले हैं।

उत्तरी कैरोलिना के एक्वेरियम में रखा स्टिंग्रे बच्चों को जन्म देने वाली है। जब वैज्ञानिकों को यह पता चला कि स्टिंग्रे गर्भवती है तो उनका माथा ठनक गया क्योंकि ये किसी मेल स्टिंग्रे के सम्पर्क में आई ही नहीं थी। ऐसे में वैज्ञानिकों को एक शार्क मछली पर शक है। शक की पुष्टि के लिए वैज्ञानिक अब DNA टेस्ट करने वाले हैं।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि स्टिंग्रे के प्रेग्नेंट होने के पीछे दो कारण हो सकते हैं। पहला पार्थेनोजेनेसिस हो सकता है, इसका मलतब ये है कि जानवर खुद ही बच्चों को जन्म दे देते हैं। वहीं दूसरी कारण एक मेल शार्क माना जा रहा है। एक्युरियम के कर्मचारियों को शक है कि स्टिंग्रे के प्रेग्नेंट होने के पीछे मेल शार्क वजह हो सकता है।

एक्युरियम के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ वक्त पहले एक मेल शार्क को स्टिंग्रे के टैंक में एक मेल शार्क को रखा गया था। हो सकता है कि उसी की वजह से स्टिंग्रे प्रेग्नेंट हुई हो। हालांकि स्टाफ को शक है कि इसके पीछे मेल शार्क ही है।

विज्ञापन

अब वैज्ञानिक बच्चों के जन्म का इतंजार कर रहे हैं। बच्चों के जन्म के बाद इनका DNA टेस्ट किया जाएगा और पता लगाया जायेगा कि क्या इनका DNA मिश्रित है या फिर वो खुद मां के क्लोन से ही पैदा हुए हैं। बता दें कि स्टिंग्रे एक तरह की मछली ही होती है, जिसके शरीर में हड्डियां नहीं होतीं और एक लचीला कंकाल होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ