नहीं मिली सरकारी नौकरी तो खोल लिया गधे का फार्म; कमाई सुन नहीं होगा यकीन

Donkey Milk : गुजरात के एक शख्स को सरकारी नौकरी नहीं मिली तो उसने गधे का फार्म खोल लिया और आज लाखों रुपये कमा रहा है। क्या आपको पता है कि गधे के दूध की कीमत क्या है?

Donkey Milk

Donkey Milk : गधा नाम सुनते ही बोझ ढोने वाले जानवर की छवि दिमाग में आती है। एक ऐसा जानवर जो दूसरों के इशारों पर मेहनत करता है। ‘गधा’ बोलकर इंसान एक दूसरे को नीचा और कम दिमाग वाला साबित करने की कोशिश करते हैं। हालांकि एक शख्स गधे (Female) के फार्म खोलकर लाखों रुपये कमा रहा है।

नहीं मिली सरकारी नौकरी तो खोला गधे का फार्म

गुजरात के पाटन जिले के रहने वाले धीरेन सोलंकी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। प्राइवेट नौकरी करने की कोशिश की लेकिन इतने पैसे नहीं मिले कि घर का गुजारा चल सके। उन्होंने नौकरी छोड़कर गधे के फार्म को खोलने पर काम शुरू कर दिया।

धीरेन सोलंकी ने बताया कि दक्षिण भारत से मुझे गधा पालन के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद करीब 22 लाख रुपये खर्च मैंने 20 गधों के फार्म की शुरुआत की। काफी कठिनाई आई। गुजरात में गधे के दूध की डिमांड ही नहीं थी, ऐसे में मुझे दूसरे प्रदेश के लोगों से संपर्क करना पड़ा।

साउथ इंडिया में है काफी डिमांड

सोलंकी को पता चला कि साउथ इंडिया में गधे के दूध की डिमांड अधिक है तो उन्होंने कंपनियों को दूध पहुंचाना शुरू कर दिया। धीरेन के मुताबिक, कर्नाटक और केरल में अधिक डिमांड है। कॉस्मेटिक कंपनियां गधे के दूध का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें भी ये दूध की सप्लाई करते हैं।

आज धीरेन के पास 42 गधों का फार्म है। वह गधी के दूध को 5000 से 7000 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेच रहे हैं। इस तरह वह महीने में दो से तीन लाख रुपये कमा लेते हैं। हालांकि धीरेन की शिकायत है कि सरकार से उन्हें कोई मदद नहीं मिली, वह चाहते हैं कि सरकार इस दिशा में काम करे। बता दें कि गधे के दूध को कई बीमारियों में असरदार माना जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ