Viral: Ribbed जींस पहने लड़की ने ट्रेन में खेसारी लाल के गाने पर मचाया गदर, वीडियो वायरल

Girl Dance in Train Video: एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की खेसारी लाल के गाने पर ट्रेन में डांस करती नजर आ रही है।

Girl wearing ribbed jeans dance on Khesari Lal Bhojpuri song in train, video viral

Girl wearing ribbed jeans dance on Khesari Lal Bhojpuri song in train, video viral

Girl Dance in Train Video: युवाओं में इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। घर हो पार्क, मॉल हो या बस-ट्रेन…हर जगह इन युवाओं को रील्स बनाते देखा जा सकता है। हालांकि इससे कई लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। कुछ इसी तरह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की खेसारी लाल के गाने पर ट्रेन में गदर मचाती नजर आ रही है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक लड़की भीड़ भरी चलती ट्रेन में भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है। इस दौरान उसके साथ सफर कर रहे यात्री आश्चर्य से देख रहे हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो को पहली बार इंस्टाग्राम पर सहेली रुद्र नाम की यूजर ने शेयर किया है। कुछ ही दिनों में इसे 29,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में रिब्ड जींस के साथ लड़की कमर लचकाती नजर आ रही है। हालांकि खचाखच भरी ट्रेन के डिब्बे में लड़की का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। हालांकि उसे देख कई महिलाएं शर्म से सिर झुका लेती हैं।

विज्ञापन

जहां कुछ दर्शकों ने इस लड़की के कॉन्फिडेंस और परफॉर्मेंस की सराहना की है, वहीं अन्य ने आपत्ति जताई है। एक यूजर ने कमेंट किया- “काश मेरे जीवन में भी इस लेवल का कॉन्फिडेंस होता।” एक अन्य व्यक्ति ने कहा- उसका आत्मविश्वास वास्तव में असाधारण है। मुझे उम्मीद है कि वह अपनी प्रतिभा को एक बड़े मंच पर ले जाएगी।”

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “हाहाहा, यह इसे अगले स्तर पर ले जाता है।” वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा- “मैं अपने सपनों में भी ऐसा नहीं कर सकता।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ