---विज्ञापन---

Viral: सड़क पर टाइगर घुमाने वाले शख्स का एक और वीडियो, मगरमच्छ के साथ की वॉक

Viral Video Nouman Hassan: हसन को सड़कों पर बाघ के साथ घूमते देखे जाने के कुछ दिनों बाद उनका एक और वीडियो सामने आया है।

---विज्ञापन---

Viral Video Nouman Hassan: क्या आपको वो शख्स याद है जिसे पाकिस्तान की सड़कों पर जंजीर से बंधे बाघ के साथ घूमते देखा गया था? उस शख्स का नाम नौमान हसन है। नौमान एक YouTuber है। वह अक्सर अपने फार्महाउस पर जानवरों के साथ समय बिताते देखे जाते हैं। हसन को सड़कों पर बाघ के साथ घूमते देखे जाने के कुछ दिनों बाद उनका एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पार्क में मगरमच्छ के साथ वॉक करते देखे गए हैं।

 मगरमच्छ के साथ की वॉक

वीडियो की शुरुआत में शख्स मगरमच्छ के साथ सैर करता दिख रहा है। जैसे-जैसे मगरमच्छ आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे शख्स भी उसके साथ आगे बढ़ता चला जाता है। इससे पहले हसन का बाघ के साथ घूमने का वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था। इस वीडियो में टाइगर सड़क पर वाहनों के बीच घूमता देखा गया था। हसन ने उसके गले में चेन डाल रखी थी। हालांकि जब उसके पास से एक ऑटो निकला तो वह झपट्टा मारने लगा, लेकिन हसन ने उसे चेन से खींच लिया। हालांकि कई लोग हसन के इस शौक पर उनकी आलोचना करते हुए भी देखे जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

नौमान हसन के पास एक बंगाल टाइगर, एक शेरनी, शावक और कई मगरमच्छ हैं। जानवरों को अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर उनकी रीलों और व्लॉग्स में देखा जा सकता है। यूट्यूब पर उनके 6.2 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 955K फॉलोअर्स हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cy0CvQgJ0Rj/?utm_source=ig_embed&ig_rid=edd1ec33-7f3a-4450-81d6-c31666039226

---विज्ञापन---

हसन के इस शौक पर कुछ लोगों का कहना है कि जानवरों से प्रेम अच्छी बात है, लेकिन उन्हें इस तरह घुमाना ठीक नहीं है। शख्स को दूसरे लोगों की भी चिंता करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: हेयरी आर्मपिट भी बना सकते हैं करोड़पति; हर महीने 8 लाख कमा रही एक महिला है सबूत

First published on: Nov 03, 2023 04:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola