German Singer Cassandra Mae Spittmann Ram Bhajan Viral Video: राममंदिर का उद्घाटन जल्द ही होने वाला है, अब से 9 दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। देश ही नहीं विदेशों में भी राम मंदिर को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। जब से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय की गई है तब से तमाम कलाकार राम के ऊपर भजन बना और गा रहे हैं, जर्मनी की एक गायिका का भी वीडियो वायरल हो रहा है।
जर्मनी की एक गायिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ‘राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी’ गा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस गायिका का जिक्र मन की बात के दौरान कर चुके हैं। अब राम मंदिर उद्घाटन से पहले एक बार फिर जर्मनी की गायिका कैसेंड्रा मॅई स्पिटमैन का वीडियो वायरल है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कैसेंड्रा मॅई स्पिटमैन को आंखों से दिखाई नहीं देता। वह कभी भारत नहीं आईं लेकिन हिंदी, मलयालम, तमिल, उर्दू, बंगाली, संस्कृत और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में गाना गा चुकी हैं। 4 दिन पहले कैसेंड्रा मॅई स्पिटमैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘राम आएंगे’ भजन को शेयर किया है।
वीडियो शेयर कर कैसेंड्रा मॅई स्पिटमैन ने लिखा है कि यह भजन आप सभी के लिए है, मैं 22 तरीख से पहले इसे आपके सामने लाना चाहती थी, मेरा वर्जन सुनें और शेयर करें। बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 521 हजार (5 लाख से अधिक) लोगों ने देखा है। 60 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
यह भी पढ़ें : एयर होस्टेस ने कुछ इस अंदाज में बंद किया दरवाजा, ‘निंजा एम्प्लॉई’ की टेक्निक देख फटी रह गई आंखें
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि कितना खूबसूरती के साथ जर्मन गायिका ने गाया है “राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी”। पूरे विश्वभर में राम नाम का डंका बज रहा है। एक अन्य ने लिखा कि बताओ विदेशी लोग भी राम नाम के गुण गा रहे हैं, एक हमारे यहां पुरानी राजनितिक पार्टी आमंत्रण ठुकराती है! और कुछ बुद्धिजीवी तो राम नाम से चिढ़ जाते हैं!
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 day ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
3 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
3 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
4 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
5 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
11 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
12 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines