कमरे के कोने में फिट होगा अनोखा जिम, Anand Mahindra ने वीडियो शेयर कर की तारीफ

IIT Delhi graduates create gym for tiny homes: ये जिम छोटे से फ्लैट में भी लग सकता है। अब तक 20 राज्यों में 200 से ज्यादा लोग इसे लगवा चुके हैं।

IIT Delhi, gym, tiny, Anand Mahindra, Aroleap X

Aroleap X

विज्ञापन

IIT Delhi graduates create gym for tiny homes: सब लोग हेल्दी रहना चाहते हैं, लेकिन कई बार समय के अभाव या आलस के चलते हम लोग जिम नहीं जा पाते। अब जिम आपके कमरे में आएगा, इसे केवल एक कोने में थोड़ी से जगह चाहिए।

दरसअल, IIT Delhi से ग्रेजुएट चार छात्रों ने एक कमरे में फिट होने वाला जिम बनाया है। उन्होंने इसका नाम Aroleap X रखा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद इसकी वीडियो शेयर की चारों इंजीरियरों की तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि ये स्मार्ट जिम, छोटे घरों और फ्लैट के लिए है। उन्होंने कहा कि इसका डिजाइन बेहद यूनिक है।

विज्ञापन

मल्टीफंक्शनल मशीन से पूरी बॉडी की एक्सरसाइज 

आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में आप अपने कमरे के कोने को वर्कआउट जोन बना सकते हैं। चारों इंजीनियरों ने एक मल्टीफंक्शनल मशीन बनाई है जिससे अपर और लॉअर पूरी बॉडी की एक्सरसाइज की जा सकती है। अब तक देश के 20 से अधिक राज्यों में करीब 200 से अधिक लोगों ने इसे खरीदा है।

विज्ञापन

मशीन रियल टाइम देगी आपको ऑप्शन 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यूज कर ये मशीन आपको 150 से ज्यादा एक्सरसाइज करने का ऑप्शन देती है। ये रियल टाइम पर आपके वजन, उम्र और सेहत के अनुसार एक्सरसाइज करने में मदद करती है। आनंद महिंद्रा ने कहा कि इस मशीन को बनाने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है, लेकिन इस स्मार्ट मशीन को बनाकर चारों युवकों ने अपनी काबिलियत साबित की है। इस जिम को आप एक छोटे से कमरे में भी लगा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ