Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

बताओ, ताजमहल का पुराना नाम क्या है? आओ जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब

General Knowledge : ताज महल का पुराना नाम क्या है? क्या आपको पता है कि भारत का सबसे बड़ा गुरुद्वारा कौन सा है और कहां है? आइये ऐसे ही कई दिलचस्प सवालों के जवाब जानते हैं।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Sep 11, 2024 17:33

General Knowledge : ताजमहल को तो आप जानते ही हैं, दुनिया के सात अजूबों में ताजमहल भी शामिल है। दुनिया भर से लोग भारत आकर ताज महल देखना चाहते हैं। क्या आपको पता है कि शुरू से ही ताजमहल का नाम ताजमहल नहीं था। आखिर ताजमहल का पुराना नाम क्या था? ऐसे ही कई दिलचस्प सवाल और उनके जवाब आपके लिए लेकर आए हैं।

भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन-सी है?
ब्रम्हपुत्र नदी भारत की सबसे चौड़ी नदी है, एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह नदी कहीं-कहीं 10 किलोमीटर तक चौड़ी है।

---विज्ञापन---

भारत की सबसे लंबी सुरंग कौन सी है?
भारत की सबसे लंबी सुरंग पीर पंजाल रेलवे सुरंग है। इसकी लंबाई 11.21 किलोमीटर है।

भारत में सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां मौजूद है?
चेन्नई के कांचीपुरम में स्थित अरीगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क को भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहा जाता है। ये लगभग 1490 एकड़ में फैला हुआ है।

---विज्ञापन---

सफेद बाघ भारत में सबसे पहले कहां देखा गया था?
मध्य प्रदेश में पहला सफेद बाघ 1915 में विंध्य क्षेत्र में देखा गया था। 1920 में ही इसकी मौत हो गई थी।

ऐसा कौन सा जानवर है जो आसमान की तरफ नहीं देख सकता?
सूअर अपनी गर्दन की बनावट के कारण आसमान की तरफ नहीं देख सकता।

यह भी पढ़ें : सफेद रंग का ही कोट क्यों पहनते हैं डॉक्टर? अच्छे-अच्छे नहीं जानते होंगे इसका जवाब

भारत का सबसे बड़ा गुरुद्वारा कौन सा है?
भारत का सबसे बड़ा गुरुद्वारा, श्री हरिमंदिर साहिब है, जिसे दरबार साहिब या स्वर्ण मंदिर भी कहते हैं।

भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है और कहां है?
देश में सबसे बड़ा मंदिर तमिलनाडु में है। तिरुचिरापल्ली में स्थित ये मंदिर रंगनाथस्वामी का मंदिर है।

जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा महाराष्ट्र है।

यह भी पढ़ें : अक्सर पीली ही क्यों होती हैं स्कूल की बसें? जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब

ताजमहल का पुराना नाम क्या है?
जब बेगम मुमताज को कब्र में दफन किया गया तब ताजमहल का नाम ‘रऊजा-ए-मुनव्वरा या रोजा-ए-मुनव्वरा’ रखा गया था।

First published on: Sep 11, 2024 05:33 PM

संबंधित खबरें