---विज्ञापन---

अक्सर पीली ही क्यों होती हैं स्कूल की बसें? जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब

General Knowledge : आपने देखा होगा कि लगभग सभी स्कूल बसों का रंग पीला होता है, क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है? आइये जानते हैं जवाब ।

---विज्ञापन---

General Knowledge : अपने देखा होगा कि अधिकतर स्कूल की बसें पीले रंग की होती है। क्या आपको पता है कि इसके पीछे का कारण क्या होता है? क्या आप जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर ने अपना 100वां शतक किस देश के खिलाफ खेलते हुए पूरा किया था?आज हम आपको ऐसे ही कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।

सवाल : सूर्य के प्रकाश को धरती तक पहुंचने में कितना वक्त लगता है?
जवाब : सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 20 सेकंड लगता है।

---विज्ञापन---

सवाल : भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना कब हुई थी?
जवाब : भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को कोलकाता में हुई थी।

सवाल : भारत और पाकिस्तान की सीमा रेखा को किस नाम से जाना जाता है?
जवाब : भारत और पाकिस्तान की सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा के नाम से जाना जाता है।

---विज्ञापन---

सवाल : सचिन तेंदुलकर ने अपना 100वां शतक किस देश के खिलाफ खेलते हुए पूरा किया था?
जवाब : सचिन तेंदुलकर ने अपना 100वां शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।

सवाल : घरेलू या  बेकरी में उपयोग किया जाने वाला बेकिंग सोडा क्या है?
जवाब : सोडियम बाइकार्बोनेट या सोडा बाइकार्बोनेट

---विज्ञापन---

सवाल : ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ नारा तो आपने खूब सुना होगा लेकिन आपको पता है कि इसकी शुरुआत कहां हुई थी?
जवाब : ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ योजना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को हरियाणा में शुरू की गई थी।

यह भी पढ़ें : कहां की राजधानी है Dili? 140 करोड़ भारतीयों में 100 करोड़ हो जाएंगे कन्फ्यूज

---विज्ञापन---

सवाल : क्या आप जानते हैं कि वंदे भारत मिशन क्या था?
जवाब : वंदे भारत मिशन, कोरोना के दौरान विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार द्वारा चलाया गया एक अभियान था।

यह भी पढ़ें : सफेद रंग का ही कोट क्यों पहनते हैं डॉक्टर? अच्छे-अच्छे नहीं जानते होंगे इसका जवाब

---विज्ञापन---

सवाल : स्कूल बस का रंग अधिकतर पीला ही क्यों होता है?
जवाब : स्कूल बसों को पीले रंग से इसलिए रंग जाता है क्योंकि हमारी आंखें पीले रंग को आसानी से देख सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक,  पीले रंग का Lateral Peripheral Vision बाकी रंगों की तुलना में ज्यादा होता है। स्कूल बसों को आस-पास के अन्य लोगों द्वारा आसानी से देखा जा सकता है और बच्चों की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षित दूरी बनाए रखी जा सकती है।

First published on: Sep 09, 2024 03:41 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola