कैसे पड़ा हल्दीघाटी, पानीपत और खजुराहो का नाम? यहां पढ़िए वजह

General Knowledge : क्या आप जानते हैं कि दिल्ली कि यमुना का शनि से क्या कनेक्शन है? क्या आप जानते हैं कि पानीपत का पुराना नाम क्या है? ऐसे ही कई दिलचस्प सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर! जानें कैसे पड़ा हल्दीघाटी का नाम?

General Knowledge

Photo Source: Pexels

विज्ञापन

General Knowledge: भारत में कई ऐतिहासिक शहर हैं, जिन्हें हम उनके आधुनिक नाम से जानते हैं लेकिन उनके नाम के पीछे का कारण क्या है, शायद काम लोग ही जानते होंगे। आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी देने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि दिल्ली कि यमुना का शनि से क्या कनेक्शन है? क्या आप जानते हैं कि खजुराहो का नाम कैसे पड़ा? जवाब जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

कैसे पड़ा हल्दीघाटी का नाम जानते हैं?
हल्दीघाटी का नाम यहां की मिट्टी पीली होने के कारण पड़ा

विज्ञापन

‘प्लासी का मैदान’ नाम कहां से आया?
कहा जाता है कि प्लासी का मैदान यहां पलाश के लाल फूलों की चादर सी बिछ जाती है इसलिए पड़ा।

पानीपत का पुराना नाम क्या है?
किंवदंती के अनुसार, पानीपत महाभारत के समय में पांडव भाइयों द्वारा स्थापित पांच शहरों (प्रस्थ) में से एक था; इसका ऐतिहासिक नाम पाण्डुप्रस्थ है।

वाराणसी नाम कैसे पड़ा?
कहा जाता है ‘वाराणसी’ नाम वरुणा और असी नदियों पर इस नगरी की स्थिति होने से पड़ा है।

विज्ञापन

अयोध्या का मतलब क्या होता है?
अयोध्या नाम का एक मतलब है कि जिसको युद्ध से जीता न जा सके। दूसरा अर्थ निकलता है अ युद्ध, जहां युद्ध ही न होता हो और हमेशा शांति मिलती हो।

विज्ञापन

खजुराहों का नाम कैसे पड़ा?
बताया जाता है कि खजुराहो का नाम खजुराहो इसलिए पड़ा क्योंकि यहां पर खजूर का विशाल बगीचा था।

मुंबई के नाम में मुम्बादेवी का क्या है कनेक्शन?
मुंबई को नाम मुंबा (एक देवी का नाम) + आई(माता) से पड़ा, मुंबई में प्रसिद्द मुम्बादेवी मंदिर भी है।

विज्ञापन

यमुना नदी का शनि से क्या है कनेक्शन?
यमुना नदी को यमराज की बहन कहा जाता है, इसलिए इनका नाम ‘यमी’ भी है, ये दोनों सूर्य की संतान कहे जाते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली का पुराना नाम जानते हैं आप?
दिल्ली का पुराना नाम इंद्रप्रस्थ है, जहां पांडव निवास करते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ