Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

शरीर के किस हिस्से में होता है सबसे अधिक पानी? जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब

General Knowledge :  क्या आप जानते हैं कि शरीर के किस हिस्से में पानी की मात्रा सबसे अधिक होती है? आइये ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब जानते हैं।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Oct 5, 2024 15:14

General Knowledge :  बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपने शरीर के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है। आज हम शरीर से जुड़े कुछ सवाल लेकर आए हैं, सवालों को पढ़ें और देखें कि कितने सवालों के जवाब की जानकारी आपको पहले से ही थी।

सवाल : इंसान के शरीर में कितनी कोशिकाएं होती हैं?
जवाब : इंसान के शरीर में 37.2 ट्रिलियन कोशिकाएं होती हैं।

---विज्ञापन---

सवाल : एक दिन में इंसान का दिल कितनी बार धड़कता है?
जवाब : 1 मिनट में मनुष्य का हृदय 72 बार (लगभग) धड़कता है. इस तरह 24 घण्टे में मनुष्य का हृदय 24 x 60 x 72 = 103680 धड़केगा।

सवाल : आमतौर पर मुंह दिन भर में कितनी लार बनाता है?
जवाब : मुंह हर दिन लगभग एक लीटर लार बनाता है।

---विज्ञापन---

सवाल : इंसान का दिल जीवन भर में कितनी बार धड़कता है?
जवाब : मानव हृदय औसत जीवनकाल में तीन अरब से अधिक बार धड़कता है।

सवाल : क्या शरीर में मौजूद दोनों फेफड़े बराबर होते हैं?
जवाब : जी नहीं, आपका बायां फेफड़ा आपके दाएं फेफड़े से लगभग 10 प्रतिशत छोटा होता है।

सवाल : इंसान की नाक कितने तरह के गंध को पहचान सकते हैं?
जवाब : वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नाक एक खरब अलग-अलग गंधों को पहचान सकती है।

सवाल : इंसान औसतन कितना समय शौचालय में बिता सकता है?
जवाब : अपने पूरे जीवनकाल में अधिकांश लोग औसतन एक साल शौचालय में बैठकर बिताते हैं।

सवाल : शरीर के किस हिस्से में होता है सबसे अधिक पानी?
जवाब : मानव शरीर में सबसे ज्यादा पानी मस्तिष्क और गुर्दे में होता है. इन दोनों अंगों में कुल पानी का लगभग 85% हिस्सा होता है. हड्डियों और दांतों में बहुत कम मात्रा में पानी होता है।

First published on: Oct 05, 2024 03:14 PM

संबंधित खबरें