शतरंज तो जानते हैं लेकिन चतुरंग क्या है? जानें दिलचस्प सवालों के जवाब

General Knowledge : दुनिया में सबसे अधिक दूध कहां पैदा होता है? दुनिया का सबसे बड़ा भीड़भाड़ वाला मेला कौन सा है? हम आपके लिए ऐसे ही सवालों की लिस्ट लेकर आए हैं, पढ़िए और दिलचस्प सवालों के जवाब जानिए।

General Knowledge About Trending Topic

General Knowledge : शंतरज का नाम तो आपने सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि चतुरंग क्या होता है? क्या आपको पता है कि सबसे ज्यादा फिल्म बनाने वाला देश कौन सा है? दुनिया का सबसे बड़ा मेला कौन सा है और कहां लगता है? ऐसे कई दिलचस्प सवालों की लिस्ट आपके लिए तैयार है, यहां पढ़िए सवाल और जवाब

शतरंज तो आप जानते ही होंगे लेकिन चतुरंग क्या है?
शतरंज का आविष्कार भारत में हुआ, शतरंज को ही पहले चतुरंग कहा जाता था

भारत में सबसे अधिक रोजगार कौन देता है?
भारत में किसी सरकारी संस्थान में रेलवे ही है, जिसने सबसे ज्यादा रोजगार दिया है।

दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल कहां है?
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है। इसका नाम सिंटी मोन्टेसरी स्कूल (city Montessori school – CMS) है।

सबसे ज्यादा फिल्म बनाने वाला देश कौन सा है?
दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में भारत में बनती हैं। भारत में 20 से भी ज्यादा भाषाओं में हर साल करीब 1500 से 2000 फिल्में बनाई जाती हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा भीड़भाड़ वाला मेला कौन सा है?
कुंभ को विश्व का सबसे बड़ा और सबसे भीड़वाला मेला कहा जाता है, करोड़ों लोग इसमें शामिल होते हैं। बताया गया कि यह मेला इतना बड़ा है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।

दुनिया में सबसे अधिक दूध कहां पैदा होता है?
दूध उत्पादन में भारत 24% योगदान के साथ पहले नंबर पर है। साल 2022-23 में भारत ने लगभग 221.06 मिलियन टन दूध उत्पादन किया है।

योग की शुरुआत कहां हुई?
भारत में योग की शुरुआत हुई और आज पूरी दुनिया में इसे अपनाया जा रहा है।

शैंपू का अविष्कार कहां हुआ?
शैम्पू का आविष्कार भी भारत में हुआ। शैम्पू शब्द ‘चम्पू’ से बना है, चम्पू (चम्पी) का मतलब है सिर की मालिश।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ