भारतीय पत्नियां कभी पति को खुलकर गाली नहीं देती', देखिए मजेदार वीडियो और जानिए क्यों?  

Funny Video Viral: भारतीय पत्नी-पति के रिश्ते पर बने इस वीडियो रील को सोशल मीडिया पर अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Funny Video Viral

वायरल हुआ फनी वीडियो

 Funny Video Viral: आजतक आपने पति-पत्नी के ऊपर कई सारे जोक्स सुने होंगे। पति-पत्नी एक ऐसा रिश्ता है, जिसकी खट्टी-मीठी नोक-झोंक को लोग अक्सर एंजॉय करते हैं। शायद यहीं वजह है कि इस रिश्ते पर सालों से जोक्स बन रहे हैं और लोग उसे खूब पसंद करते हैं। वहीं, जब से इंटरनेट और सोशल मीडिया का दौर आया है, पति-पत्नी के रिश्ते पर बनने वाले जोक्स की तादाद बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला भारतीय पत्नी-पति के रिश्ते पर बने एक जोक पर लिपसिंग और एक्ट करती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बहुत मजेदार है वायरल वीडियो का जोक

वीडियो में एक महिला घरेलू कपड़े पहनी हुई है और जमीन पर बैठी हुई है, और जोक के ऑडियो पर लिपसिंग और एक्ट कर रही है। तो जोक कुछ इस तरह है, ‘आप चाहे पूरी दुनिया घूम लो, भारतीय पत्नी जैसी संस्कारी पत्नी कहीं नहीं मिलेगी। भारतीय पत्नियां कभी भी अपने पति को ‘अबे गधे’, ‘ओए गधे’ नहीं बुलाती हैं। भारतीय पत्नियां अपने पति को AG यानी ‘अबे गधे’, OG यानी ‘ओए गधे’ कहकर बुलाती हैं। खुलकर गाली नहीं देती हैं, बल्कि शॉर्ट फॉर्म में गाली देती हैं और बात रिसर्च में साबित हुई है।’ अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को यह जोक और वीडियो में महिला की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priti Sethi (@fftrendz99)

पहले भी बन चुकी हैं जोक पर रील्स

विज्ञापन

ऐसा नहीं, यह ऑडियो जोक पर सिर्फ यही एक वीडियो है। कई और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस जोक पर वीडियो रील बनाया हैं। इसमें से कई वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल भी हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ