अजब-गजब: इस फ्लोटिंग ब्रिज के दुनिया भर के लोग हैं दीवाने, जानें कहां है ब्रिज और इसकी खासियत?

Viral Video: जहां तक नजर जाए वहां तक दिखता हुआ पानी। उस पर लहरों के ऊपर से निकलते हुए आप। क्यों? इस बात के सोचने भर से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन यह सच है। चीन में ऐसा ही एक फ्लोटिंग ब्रिज पर्यटकों के लिए इन दिनों आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। […]

---विज्ञापन---

Viral Video: जहां तक नजर जाए वहां तक दिखता हुआ पानी। उस पर लहरों के ऊपर से निकलते हुए आप। क्यों? इस बात के सोचने भर से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन यह सच है। चीन में ऐसा ही एक फ्लोटिंग ब्रिज पर्यटकों के लिए इन दिनों आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आइए आपको इस ब्रिज के बारे में बताते हैं।

नेटिजन्स को पसंद आ रही इस ब्रिज की वीडियो 

इंटरनेट पर इन दिनों इस ब्रिज की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। नेटिजन्स इसे वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में ब्रिज पर से कार निकलते हुए नजर आ रही हैं। ब्रिज दो हरित पहाड़ियों के बीच है। जिससे यह दृश्य और मनोरम हो गया है।

चीन के हुबेई प्रांत में है यह ब्रिज

जानकारी के अनुसार यह पुल चीन के हुबेई प्रांत के एंशी शहर के शिजिगुआन क्षेत्र में है। यह तैरता हुआ पुल करीब 500 मीटर लंबा है और इसकी चौड़ाई लगभग 4.5 मीटर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घुमावदार पुल को नदी के ऊपर बनाया गया है। यह आसपास हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। पुल से एक बार में करीब 10,000 लोग यात्रा कर सकते हैं। आप इस पर सैर और अपनी कार से आवाजाही कर सकते है।

इसकी वीडियो पर अब तक करीब 14 लाख से अधिक लाइक 

इंस्टाग्राम पर बीते अप्रैल माह में शेयर किए गए इसके वीडियो को अभी तक करीब 14 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। नेटिजन्स बड़ी संख्या में इस पर कमेंट कर रहे हैं। प्रकृति के इस सुंदर रूप को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। चीन के इस पुल की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग इसे देखने के बारे में भी इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

First published on: Jul 07, 2023 07:04 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें