रशियन को लेकर डेट पर गया, बस इतनी सी बात पर कर डाला कांड! रोंगटे खड़े कर देगी पूरी कहानी

Dating App Crime : डेटिंग ऐप से मिले एक शख्स ने 28 साल की लड़की को साथ घिनौनी हरकत की। कथित प्रेमी ने प्रेमिका की जीभ काट ली, जिससे वह किसी से भी मदद ना मांग सके।

Delhi Connaught Place (1)

Dating App Crime : डेटिंग ऐप के जरिए फ्रॉड की कई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में मुंबई में एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ, जो डेटिंग की आड़ में लोगों को चूना लगाते थे। अब मॉरीशस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने वालों के होश उड़ा सकता है। डेट पर गई लड़की के साथ पार्टनर ने जो किया, उसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा।

डेटिंग ऐप के जरिए एक महिला पर्यटक मॉरीशस के एक लड़के से मिली। इस लड़के ने महिला पर्यटक के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि टिंडर पर मिले उसके प्रेमी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि 29 साल की जालिया शमीगुलोवा की मौत हो गई। इतना ही नहीं, उसके प्रेमी ने जीभ तक काट दी थी ताकि वह मदद के लिए किसी को आवाज ना दे सके।

पोस्टमार्टम जांच में पता चला कि यूनिवर्सिटी लेक्चरर 29 साल जालिया की छाती पर कई घाव थे। इतना ही नहीं, शरीर पर कई जगह काटे जाने के निशान थे। हत्या के बाद प्रेमी ने शव को छुपाने की कोशिश की  और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। हालांकि जालिया की एक दोस्त ने गायब होने की शिकायत दर्ज करवा दी।


जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि 29 साल के पुर्यवीरसिंह सुंदर नाम के शख्स ने हत्या की बात कबूल की है। वह पेशे से एक आईटी इंजीनियर है, दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप टिंडर के माध्यम से हुई थी। उसने हत्या करने के पीछे का कारण बताया कि जालिया उसे धोखा दे रही थी। इसके बाद आवेश में आकर उसने हत्या कर दी। वह लाश को काटना चाहता था लेकिन बाद में उसने कब्र में दफनाने का फैसला किया था।

जालिया ने कुछ दिन पहले ही एक सोशल मीडिया में लिखा था कि वह मॉरीशस में अपनी छुट्टियों के दौरान वह बहुत खुश है। इतना ही नहीं, उसके रिश्तेदारों को कथित तौर पर जालिया की तरफ से संदेश मिले थे जिसमें कहा गया था कि वह कुछ दिन सबसे दूर रहने का फैसला किया है और वह किसी से भी बातचीत नहीं करना चाहती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ