Viral Video: असॉल्ट राइफल से कई राउंड फायरिंग करते दिखे Elon Musk
Edited By Sumit Kumar

Elon Musk With Assault Rifle
Edited By Sumit Kumar

Elon Musk With Assault Rifle
Elon Musk With Assault Rifle: टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टेस्ला के सीईओ के हाथ में असॉल्ट राइफल है और वह कई राउंड फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को कोई और नहीं बल्कि एलन मस्क ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
एलन मस्क ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मस्क असॉल्ट राइफल से कई राउंड फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एलन मस्क ने कैप्शन में लिखा, ‘Hip-firing my Barrett 50 cal.’
Hip-firing my Barrett 50 cal pic.twitter.com/OkNnjWid0r
— Elon Musk (@elonmusk) September 30, 2023
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब एलन मस्क को आधुनिक हथियारों के साथ देखा गया है। इससे पहले नवंबर 2022 में, मस्क ने एक्स पर सेवरल केन के कई बोतलों के साथ दो बंदूकें दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया था, “मेरी बेडसाइड टेबल।”
मई 2022 में अमेरिका में मस्क ने असॉल्ट राइफल्स की परमिट की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था, “असॉल्ट राइफलों को कम से कम एक विशेष परमिट की आवश्यकता होनी चाहिए है।”
मस्क की यह टिप्पणी टेक्सास के एक प्राथमिक विद्यालय में बंदूक हिंसा में 19 बच्चों सहित 21 लोगों के मारे जाने के बाद आई है। इस घटना को एक 18 साल के बचे ने अंजाम दिया था। इस घटना में कुछ टीचर और बच्चे घायल भी हो गए थे।
इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी अपने संबोधन में बंदूक कानूनों में बदलाव की मांग की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: