UPSC के छात्रों की मौत के बाद DSP की पोस्ट वायरल, केवल घर से दूर जाने के लिए दिल्ली मत जाइए

DSP Message To UPSC Student Went Viral : दिल्ली में तीन छात्रों की मौत के बाद इस पर खूब बवाल मचा हुआ है। एक महिला DSP ने UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी है कि वह दिल्ली ना आएं। पढ़िए छात्रों को महिला DSP ने क्या सलाह दी है।

Anjali Kataria, DSP

DSP Message To UPSC Student Went Viral : दिल्ली के राजेंद्र नगर में तीन UPSC के छात्र सिस्टम की लापवाही की भेंट चढ़ गए। तीनों छात्र बेसमेंट में थे, तभी सड़क पर जमा पानी वहां पहुंच गया और डूबकर तीनों की मौत हो गई। इसके बाद दिल्ली में इस पर बवाल मचा हुआ है। दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, MCD के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी बीच एक महिला पुलिस अधिकारी UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी है।

यूपी पुलिस की DSP अंजलि कटारिया ने दिल्ली की घटना के बाद एक वीडियो शेयर किया है और साथ में लोगों को सलाह दी है। अंजलि कटारिया ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि छोटे कमरे में छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं। रूम की हालत तो ऐसी है कि कुर्सी रखने तक की जगह नहीं है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुर्सी ऊपर टंगी हुई है।

DSP बोलीं – दिल्ली मत जाओ, पैसे मत बर्बाद करो

छात्र के पढ़ाई के कमरे का वीडियो शेयर कर अंजलि कटारिया ने लिखा है कि आप दिल्ली में 10×10 फुट कमरे का ₹12-15 हज़ार किराया भरते हैं, जहां मकान मालिकों का कार्टेल किराया बढ़ाए रखता है। और फिर वहां पढ़ते रूम पर बैठकर ऑनलाइन वीडियो से ही हैं! केवल घर से दूर जाने भर के लिए दिल्ली मत जाइए और घरवालों के पैसे मत बर्बाद करिए। यदि घर पर थोड़ा भी ठीक माहौल है, तो ऑनलाइन रिसोर्सेज का इस्तेमाल कर घर से ही तैयारी कीजिए। यदि कॉलेज के दिनों से अकेले पढाई करने की आदत है तो अपने ही शहर में घर से कुछ दूर एक कमरा किराये पर ले लीजिये – जिससे खाना खाने घर आ गए, फिर पढ़ने वापस रूम पर चले गए। कई अभ्यर्थी ऐसा करते हैं।


अंजलि कटारिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये तो ठीक है लेकिन मैम आपको फर्जी कोचिंग क्लास कर बारे में भी बोलना चाहिए। एक ने लिखा कि Ma’am! आपने बहुत अच्छी बात कही है, “केवल घर से दूर जाने के लिए दिल्ली मत जाइए, … ” मैं सहमत हूं, लेकिन क्या समाज सहमत होगा, समाज तो नियम बना चुका है कि 12वीं के बाद घर छोड़ देना है। जो घर से निकला वह बहुत पढ़ता है, घर पर है वह बेकार है। घर वाले खुद जोर देते हैं कि बाहर जाओ।

एक ने लिखा कि पूरी तरह से सहमत हूं ,जरूरत न हो तो बच्चों को बिलकुल अपने से दूर न भेजें, उनको अपने पास रखें। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली का तो छोड़ो छोटे-छोटे शहरों में लोग अपने रूम में अकेले रहते हैं फिर भी लोग लाइब्रेरी ज्वाइन कर रहे हैं। अर्थात अपने कमरे में अकेले भी नहीं पढ़ पा रहे हैं। पढ़ाई नहीं बल्कि पढ़ाई का तरीका बदल रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ