ये कैसा इश्क? बुढ़ापे में दूल्हा बना ससुर, अपनी ही बहू को लेकर हुआ फरार; फिर ऐसे की शादी

Uttar Pradesh News : मामला उत्तर प्रदेश का है, यहां एक ससुर अपनी ही बहू पर फिदा हो गया। दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। अचानक दोनों गांव लौटे और शादी कर ली। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mau Viral Video

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर अपनी ही बहू को लेकर फरार हो गया। ससुर और बहू के फरार होने के बाद इसकी चर्चा पूरे इलाके में होने लगी। हर कोई हैरान है कि रिश्तों को तार-तार कर ये दोनों आखिर घर छोड़कर गए कहां ? हालांकि कुछ ही दिन बाद दोनों घर वापस आ गए और मंदिर पहुंच गए। दोनों के साथ कई ग्रामीण भी मंदिर पहुंच गए।

विज्ञापन

मामला मऊ के घोसी कोतवाली के सराय गांव का है, यहां एक 70 साल के बुजुर्ग का दिल अपनी ही बहू पर आ गया। फिर क्या था? दोनों घर छोड़कर भाग गए। इससे सब हैरान थे लेकिन कुछ दिन बाद दोनों वापस आ गए और मंदिर में जाकर शादी कर ली। दोनों की शादी की खबर सुन हर कोई हैरान था। मंदिर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और इस अनोखी शादी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

विज्ञापन

दो बच्चों की मां के साथ फरार हुआ था ससुर 

70 साल के बुजुर्ग ने अपनी आधी उम्र की 35 साल की बहू से शादी कर ली। बुजुर्ग शख्स का नाम हरिशंकर है जो सराय गांव का कोटेदार है। हरिशंकर के पांच बेटे हैं और सबसे बेटे की पत्नी से उन्हें कब प्रेम हो गया, किसी को पता ही नहीं चला। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया और घर छोड़कर भाग गए। बताया जा रहा है कि बहू के दो बच्चे भी हैं


रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस शादी को सुनकर सब हैरान हैं। बताया जा रहा है कि दस दिन तक दोनों फरार थे। फिर वह गांव पहुंचे और एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली। दोनों अपने साथ पहले से ही सिंदूर लेकर आए थे। हरिशंकर दूल्हा बनकर पहुंचे तो वहीं बहू भी दुल्हन की तैयार होकर मंदिर पहुंची थी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंदिर के पास भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। भीड़ अधिक हुई तो पुलिस भी पहुंची लेकिन इस शादी में किसी भी तरह से हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अब इन दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ