एक ऐसी जगह, जहां से चारों दिशा में जाती है ट्रेन, जानिए कहां है डबल डायमंड क्रॉसिंग?

Double Diamond Crossing : क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जगह है जहां एक ही जगह से चारों दिशाओं में ट्रेन जाती है, इसे डबल डायमंड क्रॉसिंग कहा जाता है। जानिए क्या होता है डबल डायमंड क्रॉसिंग और ये कहां है।

Double diamond Crossing

डबल डायमंड क्रासिंग

विज्ञापन

Double Diamond Crossing: भारतीय रेल किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इस सरकारी विभाग के बारे में जितना जानो, उतना ही कम लगता है। पिछले दिनों हमने बताया था कि आखिर रेलवे ट्रैक के किनारे लगे खंबे पर नंबर क्यों लिखे होते हैं? आज हम एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से चारों दिशाओं में ट्रेन आती और जाती हैं।

भारतीय रेल द्वारा ही इस जगह के बारे में जानकारी दी गई। महाराष्ट्र के नागपुर में डबल डायमंड आकार का एक रेलवे ट्रैक बना है। रेलवे क्रॉसिंग के बारे में तो आपके खूब सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ऐसी जगह के बारे में सुना है जो एक नहीं दो नहीं बल्कि चारों दिशाओं के रेलवे ट्रैक एक दूसरे के ऊपर से होकर गुजरते हैं?

विज्ञापन

यहां से चारों दिशाओं में जाती है ट्रेन

ये जगह महाराष्ट्र के नागपुर में है, इस जगह को डबल डायमंड कहा जाता है। इस जगह से पूर्व और पश्चिम जाने वाला रेलवे ट्रैक है, इसे क्रॉस करके दक्षिण से उत्तर की ओर जाने वाला रेलवे ट्रैक भी है। इस तरह इस जगह से चारों दिशाओं में ट्रेन जाती है।


जिस जगह ये रेलवे लाइन आपस में मिलती हैं, वह जगह एक डायमंड की तरह दिखाई देती है। इसीलिए इस जगह का नाम डबल डायमंड है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में डबल डायमंड सिर्फ एक ही है और वह नागपुर में है। यहां से आने जाने वाली ट्रेनों को ऐसे मैनेज किया जाता है कि कभी टकराती नहीं हैं। ये अपने आप में एक अजूबा है।

विज्ञापन

क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे के पास कुछ ऐसी भी प्रॉपर्टी है, जो विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल हैं? भारतीय रेल की चार विश्व धरोहर हैं, कालका शिमला रेलवे , नीलगिरि माउंटेन रेलवे, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे , छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ