---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

उत्तर प्रदेश के DM ने बेटी का आंगनवाड़ी में कराया दाखिला, सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ जमकर वायरल

उत्तर प्रदेश के DM पुलकित गर्ग द्वारा बेटी सिया का आंगनवाड़ी केंद्र में दाखिला कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस कदम से सरकारी योजनाओं और आंगनवाड़ी व्यवस्था पर आम लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है. DM की इस पहल को निजी स्कूलों की होड़ के बीच एक प्रेरणादायक और सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है.

Author Written By: Palak Saxena Updated: Feb 2, 2026 12:49

उत्तर प्रदेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिले के जिलाधिकारी DM पुलकित गर्ग अपनी छोटी बेटी सिया का आंगनवाड़ी केंद्र में दाखिला कराते नजर आ रहे हैं. इस कदम ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि सरकारी योजनाओं और आंगनवाड़ी व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत किया है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि DM सादगी के साथ आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे और अपनी बेटी सिया का नामांकन करवाया. इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और वहां मौजूद बच्चों से भी आत्मीयता से मिले. DM ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और समग्र विकास की मजबूत नींव रखते हैं, इसलिए अभिभावकों को इसमें संकोच नहीं करना चाहिए.

---विज्ञापन---

DM ने आम लोगों से अपील की कि वे सरकारी संस्थानों और योजनाओं पर भरोसा करें और अपने बच्चों को आंगनवाड़ी से जोड़ें. उन्होंने कहा कि जब प्रशासनिक अधिकारी खुद इन संस्थाओं पर विश्वास दिखाते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है.

ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि सोशल मीडिया DM के इस कदम की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं कई लोग इसे “मिसाल कायम करने वाला” बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे अधिकारी ही सिस्टम पर लोगों का भरोसा बढ़ाते हैं.

---विज्ञापन---

यह मामला इसलिए भी खास बन गया है क्योंकि अक्सर लोग निजी स्कूलों को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन DM का यह कदम यह साबित करता है कि आंगनवाड़ी केंद्र भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत शुरुआत हो सकते हैं. वहीं डीएम की बेटी भी सरकारी स्कूल में दाखिले के बाद काफी खुश है. वह दूसरे बच्चों के साथ कविता पर डांस करते और खिलौनों से खेलते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है. इसके साथ ही डीएम पुलकित गर्ग ने कहा- अगर एक आईएएस अधिकारी अपनी बेटी को सरकारी संस्थान में पढ़ा सकता है, तो आम अभिभावकों को भी संकोच करने की जरूरत नहीं है.

First published on: Feb 02, 2026 12:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.