Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

होली से पहले बाजार में छाई बोलने वाली डायनासोर पिचकारी, वीडियो हुआ वायरल

होली से पहले डायनासोर आकार की अनोखी पिचकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ट्रिगर दबाते ही पानी के साथ अजीब आवाज निकालने वाली इस पिचकारी को देखकर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे खरीदने की जानकारी मांग रहे हैं.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 3, 2026 21:11

होली से पहले बाजारों में रंग और पिचकारियों की धूम मची हुई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखी पिचकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर @bhakti_ramesh_98 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में एक कपल बाइक पर जाता दिखाई देता है. पीछे बैठी महिला के हाथ में डायनासोर के आकार की पिचकारी है. जैसे ही वह ट्रिगर दबाती है, पिचकारी का डायनासोर अपना मुंह खोलता है और तेज पानी की धार निकलती है. मजेदार बात यह है कि पानी के साथ ‘ए..ए..ए..’ जैसी अजीब आवाज भी आती है, जिसे सुनकर महिला खुद भी हंसने लगती है.

---विज्ञापन---

यह मजेदार क्लिप अब तक 78 लाख से ज्यादा बार देखी जा चुकी है और तेजी से शेयर की जा रही है. लोग इसे ‘डायनासोर पिचकारी’ कह रहे हैं, हालांकि ऑनलाइन मार्केट में इसे अलग-अलग नामों से बेचा जाता है, जैसे इंटरैक्टिव वाटर टॉय या पोर्टेबल डायनासोर वॉटर स्प्रे. इसमें आसान रिफिल की सुविधा भी दी गई है, जिससे इसे बार-बार भरा जा सकता है.

वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं. कोई कह रहा है कि पहले लगा आवाज खुद निकाल रहे हैं, तो कोई इसकी आवाज की तुलना टीवी शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दया बेन की हंसी से कर रहा है. कई लोग लगातार पूछ रहे हैं कि यह पिचकारी आखिर मिलेगी कहां, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2026 09:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.