'Ramlalla के आते ही चीन में आ गया भूकंप'; दिल्ली-NCR में आए भूकंप को लेकर Memes वायरल

Delhi NCR Earthquake Memes Viral: दिल्ली-NCR में भूकंप को लेकर X हैंडल पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। भूकंप के काफी मजे लोगों ने लिए, देखिए कैसे?

Earthquake Tremors In Japan:

भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake Memes Viral: दिल्ली-NCR में सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे भूकंप के जोरदार झटके लगे। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, राजस्थान, पाकिस्तान, नेपाल और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 7.2 की तीव्रता का भूकंप आया।

विज्ञापन

दिल्ली से करीब 1400 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र रहा। चीन के दक्षिणी प्रांत शिनझियांग में धरती से 80 किलोमीटर नीचे से कंपन महसूस किया गया। वहीं भूकंप को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट X पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर एक बार तो आपकी हंसी छूट जाएगी, लेकिन मीम्स काफी दिलचस्प और मजेदार हैं, देखिए…

विज्ञापन

विज्ञापन

नहीं हुआ जान माल का नुकसान

दिल्ली-NCR में रविवार रात को आए भूकंप से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई। डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे। काफी देर तक लोग घरों के अंदर गए ही नहीं, लेकिन लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके काफी जोरदार थे। लोगों के पंखे तक हिल गए थे। दरवाजे खड़खड़ा गए, छत तक घूमती नजर आई।

लोगों का कहना है कि दिल्ली में आज तक ऐसे जोरदार झटके महसूस नहीं किए गए, लेकिन पिछले काफी समय से जिस तरह लगातार दिल्ली में भूकंप आ रहा है, कहीं यह आने वाले किसी बड़े खतरे की आहट तो नहीं। भूकंप को लेकर वैज्ञानिकों ने भी अलर्ट जारी किया हुआ है कि अगर ज्यादा तीव्रता का भूकंप आया तो वह दिल्ली में तबाही मचा सकता है।

विज्ञापन

भूकंप की कितनी तीव्रता मचा सकती तबाही?

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 5 की तीव्रता वाले भूकंप छोटे स्तर पर नुकसान पहुंचाने हैं। इससे ज्यादा 6 की तीव्रता होने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है। इससे ज्यादा 7 की तीव्रता वाला भूकंप काफी बड़े स्तर पर तबाही मचा सकता है। 4 से 4.9 की बीच की तीव्रता वाला भूकंप लोगों को दहला सकता है। इससे नीचे की तीव्रता वाला भूकंप कई बार महससू भी नहीं होता।

विज्ञापन

दिल्ली में बार-बार क्यों आ रहे भूकंप?

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, दिल्ली-NCR सिस्मिक जोन 4 में आता है। वहीं हिन्दुकुश पर्वत पर यूरेशियन प्लेटें आपस में टकरा रही हैं। इसलिए सिस्मिक जोन 4 में आने शहरों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, बिहार, गुजरात में भूकंप के झटके लगते हैं। सोमवार रात को दिल्ली-NCR में आए भूकंप का सेंटर चीन-नेपाल बॉर्डर पर ही मिला है, लेकिन अभी दिल्ली को ज्यादा बड़ा खतरा नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ