---विज्ञापन---

मेट्रो में अश्लील डांस, स्कूटी पर स्टंट, होली पर वायरल लड़कियां गिरफ्तार,थाने की फोटो वायरल

Noida Police Arrested Viral Girls: मेट्रो के बाद नोएडा की सडकों पर 'अश्लील' डांस करने वाली लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ में वह लड़का भी गिरफ्तार हुआ जो स्कूटी चला रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

---विज्ञापन---

Noida Police Arrested Viral Girls: होली से पहले दिल्ली मेट्रो में गुलाल लेकर रोमांटिकडांस करने वाली लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद ये लड़कियां सड़क पर भी रोमांस करती दिखाई दी थीं। रील बनाने के लिए स्कूटी पर चढ़कर स्टंट भी किया था। हालांकि नोएडा पुलिस ने स्कूटी का चालान तो कर दिया था लेकिन अब तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

दो लड़कियां और एक लड़के ने मिलकर एक के बाद एक कई रील शेयर किये थे। किसी में स्टंट करती दिखाई दिए तो किसी में अश्लील डांस। सोशल मीडिया पर दोनों लड़कियां कुछ ही घंटे में सनसनी बन गई थीं। हालांकि नोएडा में स्कूटी पर स्टंट करने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई और अब तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

---विज्ञापन---


सामने आये वीडियो में तीनों पुलिस थाने के सामने खड़े हैं और स्कूटी भी वहीं पर खड़ी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त कर कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने IPC सेक्शन– 279, 290, 294, 336, 337 में FIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक इनकी स्कूटी का पहले ही करीब 80K का चालान कट चुका है।

---विज्ञापन---

बता दें लड़कियों का वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने भारी जुर्माना लगाया तो एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए इन लड़कियों ने कहा कि हमें कोई आईडिया ही नहीं था कि हम कानून तोड़ रहे हैं। हमें माफ कर दिया जाए, हम तो बस रील बना रहे थे।

यह भी पढ़ें : पहले कटा चालान और अब पुलिस ने दर्ज किया केस, सड़क पर ‘अश्लील डांस’ करने वाली लड़कियों पर आफत!

---विज्ञापन---
First published on: Mar 28, 2024 05:33 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola