हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली पुलिस की 'ब्रो' संग वायरल हुई मजेदार रील, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच हंस पड़े जवान

दिल्ली में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान सामने आया अनोखा नजारा. तनावपूर्ण माहौल में ऑन-ड्यूटी सुरक्षाकर्मियों के साथ युवक (ब्रो) की मस्ती का वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है. रील देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

विज्ञापन
तनावपूर्ण माहौल में ऑन-ड्यूटी सुरक्षाकर्मियों के साथ युवक (ब्रो) की मस्ती का वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल. CREDIT: SCREENGRAB (NEWS24)

राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को उस वक्त एक बेहद दिलचस्प और हल्का-फुल्का नजारा देखने को मिला, जब मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर सीजेपी का विरोध-प्रदर्शन चल रहा था. प्रदर्शन की वजह से तनावपूर्ण माहौल के बीच ऑन-ड्यूटी तैनात जवानों के साथ एक युवक (ब्रो) की मजेदार मस्ती का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया. इंस्टाग्राम पर न्यूज 24 के ऑफिशियल आईडी news24official पर वायरल हुए इस वीडियो को अब तक करीब दो लाख लोग लाइक कर चुके हैं. करीब 2500 लोगों ने कमेंट किया है. करीब 4500 लोगों ने इसे शेयर किया है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? दिल्ली पुलिस की DCP नेहा यादव ने गिनाई वजह

वायरल हो रही रील में देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ पुलिस और सुरक्षा बल कानून-व्यवस्था संभालने में मुस्तैद थे, वहीं दूसरी तरफ एक छोटे कद का युवक भागता नजर आया. उसे डर था कि कहीं वह भी पुलिस की पकड़ में न आ गया और उसे डिटेन कर लिया जाए, कुछ ही देर में एक जवान ने उसे पकड़ लिया और उसे गोद में उठा लिया. युवक ने मौके की गंभीरता के बीच भी अपने बेफिक्र अंदाज में पुलिसकर्मियों के साथ बात की और एक फनी रील रिकॉर्ड कर ली. जवानों ने भी इस पूरे वाकये को सहज तरीके से लिया, जिससे वीडियो काफी मजेदार बन गया.
युवक की इस मासूम हरकत पर ऑन-ड्यूटी तैनात जवान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और गंभीर माहौल अचानक ठहाकों में बदल गया. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और यूजर्स इसे बार-बार देख रहे हैं.

विज्ञापन

रील पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस

वीडियो सामने आने के बाद इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कुछ यूजर्स युवक के कॉन्फिडेंस की तारीफ करते हुए लिख रहे हैं कि ‘खाकी’ के सामने ऐसी मस्ती करने के लिए वाकई हिम्मत चाहिए.
एक यूजर ने लिखा, “भाई ने इतने सीरियस माहौल को भी एक झटके में हल्का कर दिया, इसे कहते हैं असली टैलेंट!” दूसरे यूजर ने हंसते हुए कमेंट किया, “ड्यूटी पर तैनात जवानों के चेहरे पर मुस्कान लाना आसान नहीं होता, लड़के ने दिल जीत लिया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “प्रदर्शन अपनी जगह, लेकिन यह वीडियो दिन बना देने वाला है.” तनाव और नारों के बीच सामने आई इस मानवीय और मजेदार क्लिप को लोग खूब शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली में किलेबंदी! 3000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, जानिए क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola