रिंग सेरेमनी में दादी ने किया कुछ ऐसा, लड़कियां भी गई शरमा, देखें वीडियो

dadi dance video

dadi dance video

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी समारोह के वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक समारोह में दादी का डांस (Dadi Dance Video) वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ring ceremony का है। जिसमें दादी अपनी पोती की सगाई पर बेहद खूबसूरत डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/ClxVfNSsdke/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

दादी के डांस मूव्स के सब दीवाने

वीडियो में दादी किसी समारोह स्थल पर बैठी हैं। सामने डीजे पर गाना चल रहा है। जब पोती और उसका होने वाला दूल्हा डांस फ्लोर पर आते हैं तो दादी से भी रहा नहीं गया। वह बैठे-बैठे की खुशी से झूमने लगती है। वह सोफे पर बैठकर ही डांस करने लगती है। आसपास के लोग भी इसे देखकर खुश हो जाते हैं। यह देखकर उनका छोटा पोता भी उनके पास आकर उनका साथ देता दिख रहा है।

हाथ में झड़ी लेकर किया डांस

दादी का भी जज्बा कमाल का है। हाथ में झड़ी होने के बावजूद भी वह अपनी पोती की खुशी में शामिल होती हैं और उसे आर्शिवाद के साथ ऐसा यादगार लम्हा दे गई जो वीडियो के रूप में हमेशा सभी को इस खास पल की याद दिलाता रहेगा। आसपास लड़कियां भी उन्हें देख शरमा सी गई।

विज्ञापन

867k लोग वीडियो को तक देख चुके हैं

इस वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी गाना चल रहा है। जिसके बोल के अर्थ हैं कि नहीं, नहीं मैं अभी नहीं मरूंगी, मैं तेरी शादी देखूंगी……इस वीडियो पर अभी तक 53.4k लाइक आ चुके हैं। 867k लोग इस वीडियो को अभी तक देख चुके हैं। लोग वीडियो को देखकर उस पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में नेटिजन्स दादी पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं। लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और दादी के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ