नई दिल्ली: भारत की पुरुष टीम ने साइक्लिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने 4000 मीटर पर्स्यूट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। टीम इंडिया 4:12.865 के समय के साथ पहले स्थान पर रही है। बाकी टीमों को अभी अपने राउंड पूरे करने हैं। क्वालीफाइंग इवेंट में शीर्ष -2 सबसे तेज टीमें स्वर्ण के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। तीसरी और चौथी सबसे तेज टीमें कांस्य के लिए खेलेंगी।

वहीं भारत पुरुषों की 400 मीटर टीम पर्स्यूट क्वालीफाइंग स्पर्धा में छठे स्थान पर रहा। वे पदक की दौड़ में प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गए हैं। शीर्ष दो टीमें, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया और वेल्स कांस्य के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

दूसरे संस्करण के बाद से ही हिस्सा

1934 में दूसरे संस्करण के बाद से साइक्लिंग राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा रहा है और तब से हर संस्करण में दिखाई दिया है। साइक्लिंग ट्रैक और पैरा ट्रैक के तहत ली वैली वेलोपार्क के इनडोर साइक्लिंग सेंटर में 29 जुलाई से 1 अगस्त तक स्प्रिंट/पैरा-स्पोर्ट टेंडेम स्प्रिंट, टाइम ट्रायल, इंडिविजुअल पर्स्यूट, स्क्रैच रेस, पॉइंट्स रेस, टीम स्प्रिंट और कीरिन जैसे कार्यक्रम होंगे।

विश्वजीत सिंह पुरुषों की 4000 मीटर पर्स्यूट में पुरुषों की 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट, पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं 4 हजार मीटर में नमन कपिल, वेंकप्पा शिवप्पा केंगालुगुट्टी, दिनेश कुमार और अनंत नारायणन हिस्सा ले रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ