देखें वीडियो: लड़की को दबोचने नाव पर झपटा घड़ियाल, फिर जो हुआ...
Edited By Amit Kasana

वायरल वीडियो ग्रेप
Edited By Amit Kasana

वायरल वीडियो ग्रेप
Viral Video: जानवरों द्वारा लोगों पर हमला करने की वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होती हैं। इसी तरह की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक बड़ा सा घड़ियाल एक नाव पर मौजूद दो महिलाओं समेत एक परिवार पर हमला बोलता है।
The Sun की रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो मैक्सिको के New Orleans, Louisiana शहर की बताई जा रही है। इसमें एक नाव में दो महिलाओं समेत तीन लोग हैं। नाव पर मौजूद लड़की वीडियो बना रही है। इसी बीच एक बड़ा सा घड़ियाल उनकी नाव पर झपटता है। चंद सेकंड में वह वापस पानी में लौट जाता है।
यूएसके टूडे की वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि जैसे ही घड़ियाल नाव के किनारे पर अपना मुंह रखता है, नाव में मौजूद व्यक्ति उसके मुंह पर हाथ रख उसे पानी में हल्का सा घकेलते है। जिससे ऐसा लग रहा है कि यह कोई टूरिस्ट प्लेस है। जहां लोग अकसर नाव में घूमने जाते हैं। यह घड़ियाल भी लोगों को अपने आसपास होने का यूज टू है।
वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि नाव पर मौजूद लोग उसे खाना दे रहे थे, या घड़ियाल खाने मिलने की उम्मीद लगाए नाव पर झपटता है। वहीं, नाव पर मौजूद लोग भी घड़ियाल की इस हरकत से डरते नहीं हैं। वह हंसते हुए वीडियो बनाते और एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर 22 हजार से अधिक व्यू आ चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को शेयर और कमेंट कर रहे हैं। कमेट में लोग घड़ियाल को नशे में बता रहें हैं। एक ने कहा घड़ियाल नाव की वारंटी चेक करने आया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: