चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए फिसली मुख्य चुनाव आयुक्त की जुबान, देखिए क्या बोल गए CEC राजीव कुमार

Lok Sabha Election 2024 : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार जब लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहे थे तो एक मौका ऐसा आया जब उनकी जुबान फिसल गई और उनसे एक गलती हो गई। आखिर क्या बोल गए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार?

CEC Rajeev Kumar

Rajeev Kumar (File Photo)

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा 2024 चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तृत तरीके से चुनाव आयोग की तैयरियों को लेकर जानकारी दी। वह अंग्रेजी और हिंदी दोनों में अपनी बात रख रहे थे, जिससे लोगों को समझने में आसानी हो, हालांकि एक मौका ऐसा आया था जब उनकी जुबान फिसल गई।

फिसल गई मुख्य चुनाव आयुक्त की जुबान

चुनाव के दौरान होने वाली हिंसा को कैसे रोकने की व्यवस्था की गई है, इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के कोट्स का जिक्र कर दिया था लेकिन उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राष्ट्रपति महात्मा गांधी कह दिया। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने इसका जिक्र किया है।

विज्ञापन

एक अन्य जगह मुख्य चुनाव आयुक्त ‘दारोमदार’ की जगह ‘दामोदर’ बोल गए। हालांकि राष्ट्रपिता को राष्ट्रपति कहने को कई लोगों ने नोटिस किया और इसका जिक्र सोशल मीडिया पर भी किया है।


बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि इस बार चुनाव के दौरान फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जायेगी। इसके लिए चुनाव आयोग एक पोर्टल जल्द ही लांच करने वाला है। इस पोर्टल पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फेक न्यूज और दावे की सच्चाई बताई जायेगी।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने बताया कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होगा जो 1 जून तक चलेगा। 4 जून को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। लोकसभा चुनाव सात चरण में होंगे। जिसमें पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को दूसरा चरण 26 अप्रैल को तीसरा चरण 7 मई को चौथा चरण 13 मई और पांचवा चरण 20 मई को होगा। छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ