Bulandshahr School Teacher Prabha Negi Dance Video Viral: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की एक सरकारी टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि महिला टीचर ने क्लास में रील्स बनाने के लिए बच्चों से वीडियो शूट कराया। वह ऐसा अक्सर करती थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। एक अन्य टीचर की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
बच्चों से शूट कराया वीडियो
यह मामला बुलंदशहर जिले के शिकारपुर तहसील क्षेत्र में रिवाड़ा गांव के प्राइमरी स्कूल का है। प्रभा नेगी नाम की महिला यहां टीचर हैं। आरोप है कि प्रभा नेगी बच्चों को पढ़ाने के बजाय क्लासरूम में डांस, फनी एक्ट करते हुए वीडियो बनाती हैं। यह रील्स स्कूल में ही बनाई जाती है। फिर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देती हैं। वीडियो बनाने का काम वो स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों से करवाती हैं।
देखिए प्रभा के कई वीडियो
अन्य टीचर्स को पसंद नहीं आया प्रभा का काम
प्रभा नेगी का यह काम अन्य टीचर्स को पसंद नहीं आया। आरोप है कि उनके कई वीडियो आपत्तिजनक हैं, जिनका असर अन्य बच्चों पर भी पड़ सकता है। मामले की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तक पहुंच गई।
बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभा नेगी के कुछ वीडियो स्कूल में बनाए गए हैं। इसकी एक रिपोर्ट मिली है। जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। अभी जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर Learjet Aircraft फिसलकर क्रैश, 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर थे सवार, Watch Video
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 hr agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
9 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
10 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines