---विज्ञापन---

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों के ऑपरेशन, बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल

Government Hospital Viral Video : सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर दावे किए जाते हैं लेकिन टॉर्च की रौशनी में इलाज करते डॉक्टर का वीडियो वायरल है।

---विज्ञापन---

Government Hospital Viral Video : उत्तर प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। बड़ी संख्या में वहां मरीज मौजूद थे, इसी बीच बिजली गुल हो गई और काफी देर तक बिजली नहीं आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉर्च की रोशनी में डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।

मामला बुलंदशहर के जिला अस्पताल का है, यहां के इमरजेंसी वार्ड में बिजली कट जाने से मरीजों और डॉक्टर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस वक्त बिजली गई, वहां बड़ी संख्या में मरीज मौजूद थे। डॉक्टर ने आपातकालीन इलाज के लिए मोबाइल के टॉर्च का इस्तेमाल किया। सामने आए वीडियो में मरीजों की स्थिति को देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर इमरजेंसी वार्ड में मोबाइल के टॉर्च से हो रहे इलाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की चर्चा इसलिए अधिक हो रही है क्योंकि दावा किया जाता है कि अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाती  है। बताया गया कि मरीजों का इलाज कराने के लिए परिजन खुद मोबाइल टॉर्च जलाकर रखते हैं, तब डॉक्टर उनका इलाज करते हैं। मामला बुलंदशहर के बाबू बनारसी दास जिला अस्पताल का है।


इसकी कोई जानकारी नहीं है कि किस स्थिति में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिजली और कितनी देर बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हुई। अस्पताल की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद लोग अस्पताल और सरकार पर तंज कस रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चोरी करने के लिए एक साल में 200 बार फ्लाइट में चढ़ा शख्स, लाखों के सामान पर साफ किया हाथ

---विज्ञापन---

हालांकि सरकारी अस्पताल में लापरवाही का ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बागपत में एक बच्चे की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था। परिजनों ने डॉक्टर पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।

First published on: May 14, 2024 06:10 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola