हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Real Tatoogirl: नाजुक बदन पर टैटू ही टैटू, एक तो इतना दर्दनाक, दर्द से चीखती रही

Real Tattoo Girl : एक महिला अपने शरीर के 95 प्रतिशत हिस्से पर टैटू बनवा चुकी है, हाल ही उसने अपना सबसे दर्दनाक टैटू बनवाया और अपना अनुभव साझा किया है। पढ़िए महिला के अनुसार, टैटू बनवाने में सबसे अधिक दर्द कब और कहां होता है।

विज्ञापन

Real Tattoo Girl: टैटू के प्रति दीवानगी कई लोगों में देखने को मिलती है लेकिन एक महिला ने इस मामले में लगभग सबको पीछे कर दिया है। इस महिला का दावा है कि इसने अपने शरीर के 95 प्रतिशत हिस्से पर टैटू बनवाया है। महिला ने यह भी बताया है कि शरीर के किस अंग पर टैटू बनवाना सबसे खतरनाक और दर्दनाक था। इसकी मानें तो टैटू बनवाने के लिए इसने 38 लाख रुपये से भी अधिक खर्च कर दिए हैं।

37 वर्षीय बेकी नाम की महिला में बताया कि टैटू की वजह से उसे लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी, नकारात्मक टिप्पणी सुन-सुनकर वह तंग आ चुकी है। उसका कहना है कि अधिकतर लोग मुझे किसी गैंग का सदस्य समझते हैं और कई जगहों पर जाने से रोक देते हैं। इन सबके बावजूद बेकी का कहना है कि उसने अपना लुक पसंद है और ऐसे ही रहना पसंद कर रही है।

इंग्लैंड की रहने वाली बेकी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपना सबसे दर्दनाक टैटू बनवाया है। बेकी के अनुसार, जब उन्होंने अपने हाथ की हथेली पर टैटू बनवाना शुरू किया तो असहनीय दर्द हो रहा था। टैटू बनवाने से पहले उन्होंने एक दवाई ली थी लेकिन इसका भी कोई असर नहीं है। बेकी ने कहा कि दर्द की वजह से हथेली के टैटू को कई पार्ट में बनवाना पड़ा।

विज्ञापन


बेकी के अनुसार, इससे पहले जब उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट पर टैटू बनवाया था, तब भी बहुत दर्द हुआ था लेकिन हथेली पर टैटू बनवाना अधिक दर्दनाक था। बेकी बचपन से टैटू के प्रति दीवानी है और टैटू बनवा रही है।

यह भी पढ़ें : Video: मां ने मासूस की जान दांव पर लगा बनाई रील, एक चूक से चली जाती जान

विज्ञापन

बेकी ने कहा कि उसके शरीर का 95 प्रतिशत हिस्सा टैटू से ढक चुका है लेकिन इसका कोई पछतावा नहीं है। बेकी ने कहा कि मुझे टैटू बहुत पसंद है, मुझे बस ऐसा लगता है कि मैं इसके ऊपर कुछ और बेहतर बनवा सकती हूं। सोशल मीडिया पर बेकी काफी एक्टिव रहती हैं, उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें एक लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola