Watch Video: दो महिलाओं के लिए भगवान बने रेलवे सुरक्षाकर्मी, मौत के मुंह से खींच लाए बाहर

Viral Video: बिहार के गया में एक बड़ा हादसा टल गया। गया रेलवे स्टेशन पर GRP के सिपाहियों ने दो महिलाओं को ट्रेन से कुचलने से बचा लिया।

Bihar, Gaya Railway Station

Viral Video: बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार को गया में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के सिपाहियों ने दो महिलाओं को ट्रेन से कुचलने से बचा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोग जीआरपी जवान की हौसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

गया में बड़ा हादसा टला

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा वीडियो गया रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करते हैं लेकिन इसी दौरान दोनों की बैलेंस बिगड़ जाती है और वे वहीं गिर जाती हैं। राहत भरी खबर ये रही कि मौके पर रेलवे के दो सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। RPF और GRP सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को ट्रेन से कुचलने से बचा लेते हैं। अब, रेलवे सुरक्षा कर्मियों के त्वरित कार्रवाई की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

हालांकि, ये पहली बार ऐसा नहीं है जब ऐसे वीडियो सामने आए हों। इससे पहले भी ऐसे वीडियो आते रहे हैं, जिसमें लोगों को नियमों के खिलाफ कार्य करते हुए देखा गया है। इसके बावजूद रेलवे की तरफ उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाए गए होते हैं इसके बावजूद लोग पटरियों की तरफ से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाते दिखाई देते हैं। जबकि, सभी को ये पता है कि पटरी ट्रेन को चलने के लिए लगाए जाते हैं।

विज्ञापन

लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

इस तरह की घटनाओं के वीडियो सामने आने के बाद हम सभी को सतर्क रहने की सलाह मिलती है। जब भी आप रेलवे स्टेशन जाएं तो इंडियन रेलवे के नियमों का पालन जरूर करें। ध्यान रखें कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश बिलकुल भी न करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ