हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: बस चलाते ड्राइवर को हार्ट अटैक, मरने से पहले बचाई सभी यात्रियों की जान

Viral Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी लोग काफी सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन

Viral Video: बेंगलुरु में बस चलाते समय ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। इस हालत में भी उस ड्राइवर ने अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए बस यात्रियों को सुरक्षित रखा। अपने आखिरी पलों में भी साहस का परिचय देने वाले इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि सबको सुरक्षित करने वाले इस ड्राइवर की जान नहीं बचाई जा सकी है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। इस दौरान ये ड्राइवर अपने दिन के अपने आखिरी रूट पर नेलमंगला से दासनपुरा इलाके की तरफ जा रहा था।

ये भी पढ़ें: Donald Trump के नाम पर कीड़े का नामकरण क्यों? जानें इसके पीछे की वजह

क्या है वायरल वीडियो?

वायरल हो रहा ये वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बस अपनी स्पीड में चल रही है। बस चलाने वाले ड्राइवर की पहचान किरण कुमार (40) के रूप में की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किरण को अचानक हार्ट अटैक आ जाता है। इसके बाद वह अपनी सीट से नीचे गिरने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर ने बहुत ही मजबूती के साथ स्टीयरिंग पकड़ा होता है उसके गिरने के बाद भी नहीं छूटता है।

कंडक्टर ने रोकी बस

ड्राइवर के हार्ट अटैक की घटना के बाद तुरंत बस कंडक्टर ने स्टीयरिंग संभाला। वह मुस्किल हालात में अपनी सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर सीट पर बैठता है और बस को साइड में रोकता है। बस को सड़क के किनारे रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि ड्राइवर की इस दौरान मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग ड्राइवर के साहस और काम की जिम्मेदारी की काफी सराहना कर रहे हैं।

BMTC की प्रतिक्रिया आई सामने

बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की प्रतिक्रिया सामने आई। इसमें कहा गया कि हमें बहुत दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि किरण कुमार का निधन हो गया। BMTC किरण कुमार के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

ये भी पढ़ें: कुत्तों ने बचाई बच्ची की जान! किडनैपर उलटे पैर भागने पर हुए मजबूर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें