Youtube पर वीडियो बनाने वाले कपल के बीच हुआ विवाद, सातवीं मंजिल से लगा दी छलांग

Youtuber Couple Suicide : बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही यह कपल अपनी टीम के साथ देहरादून से बहादुरगढ़ शिफ्ट हुआ था और रुहेला रेजीडेंसी की सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट किराए पर लिया था।

Garvit-and-nandini-

Youtuber Garvit And Nandini-

विज्ञापन

Youtuber Couple Suicide : हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां वीडियो बनाने को लेकर कपल के बीच विवाद हुआ और दोनों ने ऊंची बिल्डिंग से छलांग लगा दी है। बताया जा रहा है कि दोनों यूट्यूब और फेसबुक पर अपलोड करने के लिए वीडियो बनाते थे।

आत्महत्या करने वाले जोड़े की पहचान 25 वर्षीय गर्वित और 22 वर्षीय नंदिनी के तौर पर हुई है। दोनों मिलकर अपना चैनल चलाते थे और छोटी-छोटी फिल्में बनाते थे। बताया जा रहा है कि पहले ये दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून में रहते थे लेकिन कुछ दिन पहले ही बहादुरगढ़ शिफ्ट हुए थे।

विज्ञापन

सातंवी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान

दोनों ने बहादुरगढ़ के रुहेला रेजीडेंसी की सातवीं मंजिल पर एक घर किराए पर लिया और पांच लोगों के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल की सुबह दोनों ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों शूटिंग कर वापस लौटे थे और किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई थी। दोनों की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसका कारण तलाश रही है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं, फोरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वहां की जांच पड़ताल की। पुलिस घटना से अब मामले की तह तक जाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जांच अधिकारी जगबीर ने कहा, “हम घटना की जांच कर रहे हैं।”

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ