Viral Video: अंबानी की घड़ी के 'अनंत' दीवाने निकले जुकरबर्ग कपल, 15 करोड़ बताई जा रही कीमत

Anant ambani watch viral video: सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और मार्क जुकरबर्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जुकरबर्ग और उनकी पत्नी अनंत अंबानी की घड़ी की तारीफ कर रहे हैं, जिसे लेकर लोग कई तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं।

Anant ambani Watch

Anant ambani Watch

विज्ञापन

Anant ambani watch viral video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी का है।

दरअसल, ये वीडियो इसलिए भी इतना देखा जा रहा क्योंकि इसमें फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी अनंत की घड़ी को नोटिस करते दिखे हैं और किसी आम इंसान की तरह दोनों  उनकी घड़ी को ध्यान से उलट-पलट कर देखने लगते हैं। लोग इस वीडियो को देखकर कई तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं और कह रहे कि क्या रईस लोग का भी ध्यान हमारी तरह दूसरों की चीजों पर जाता है।

Advertisment

अनंत अंबानी ने बताया किसने बनाई घड़ी

अनंत की घड़ी को देखकर मार्क जुकरबर्ग की पत्नी ने उनकी घड़ी को नोटिस किया और कहा कि ये बहुत कूल है। जुकरबर्ग पत्नी प्रिसिला चैन से सहमत होते हुए कहते हैं कि मैंने उन्हें पहले ही ये कहा। जुकरबर्ग की पत्नी पूछती हैं कि किसने बनाया है तो अनंत कहते हैं ‘रिचर्ड मिल’।

इसके बाद मार्क अनंत से कहते हैं कि उन्हें घड़ी का शौक नहीं है, लेकिन प्रिसिला की आपके घड़ी के लिए तारीफ देखकर वो इसके बारे में जरूर सोचेंगे।

विज्ञापन

15 करोड़ की है अनंत की घड़ी

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत अंबानी की घड़ी की कीमत 15 करोड़ रुपये है। अनंत की घड़ी रिचर्ड मिल ब्रांड की है, जो कि एक फ्रेंच कंपनी है। इसके कई अपडेटेड मॉडल की कीमत करीब 37.71 करोड़ रुपये है। ये ब्रांड दुनिया के कई सेलेब्स का फेवरेट बताया जाता है। अमेरिकन रैपर जे-जेड, मलेशियन एक्ट्रेस मिशेल यो, अमेरिकन कॉमेडियन विन हार्ट, राफेल नडाल जैसे सेलेब्स इस लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आ रहे लोगों के कई रिएक्शन

अनंत और मार्क जुकरबर्ग के बीच की हुई इस बातचीत के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के रिप्लाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अनंत अंबानी के सामने जुकरबर्ग भी मिडल क्लास की तरह बिहेव कर रहे हैं। वहीं दूसरा यूजर ने लिखा कि जुकरबर्ग को एहसास हो रहा कि अमीर लोग कैसे रहते हैं।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ