What is 4B Protest : डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव को जीत चुके हैं और दूसरी बार राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी महिलाएं एक अजीब आंदोलन में शामिल हो रही हैं। इस आंदोलन का नाम 4B रखा गया है। महिलाएं चार चीजों का बहिष्कार कर रही हैं, जिसमें से एक यह भी वह पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगी।
क्या है 4B आंदोलन?
इस आंदोलन की शुरुआत दक्षिण कोरिया से हुई। यहां महिलाओं के प्रति नफरत और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ एक विरोध के रूप में 4B आंदोलन शुरू हुआ। इस आंदोलन में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए चार शर्तें रखी गई हैं। पहली शर्त- पुरुषों के साथ डेटिंग न करना, दूसरी शर्त- पुरुषों से शादी न करना, तीसरी शर्त- पुरुषों के साथ सेक्स न करना और चौथी शर्त- बच्चे पैदा न करना।
अमेरिकी चुनाव में क्यों बवाल ?
दरअसल अमेरिका में चुनाव के दौरान गर्भपात एक बड़ा मुद्दा बन गया था। कुछ महिलाएं इसके विरोध में थीं तो कुछ इसके समर्थन में। गर्भपात का समर्थन कर रही महिलाओं ने 4B आंदोलन को संयुक्त राज्य अमेरिका में लाने के कोशिश की थी। बताया जाता है इसका उद्देश्य डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी का विरोध करना है क्योंकि दोनों गर्भपात पर प्रतिबंधों के पक्ष में हैं।
कैसे बना ये नाम?
दरअसल “4B” आंदोलन का नाम चार कोरियाई शब्दों से लिया गया है जो सभी के नाम “b” अक्षर से शुरू होते हैं। बिहोन (विषमलैंगिक विवाह), बिचुलसन (प्रसव), बियियोना (डेटिंग) और बिसेकु (सेक्स)। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए इन चारों चीजों से खुद को अलग करना होगा। अब जब डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को सत्ता मिली है तो नाराज महिलाएं अब इस आंदोलन में शामिल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें : ट्रंप को बधाई देते हुए ऐसा क्या बोले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले? वायरल हो गया वीडियो
अब इस आंदोलन को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि पुरुषों या प्रशासन को दंडित करने के लिए अपने रोमांटिक रिश्तों या अंतरंगता से खुद को दूर करना एक अच्छा विचार है। ये तो खुद को दंड देने जैसा है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिस व्यक्ति के साथ आप डेटिंग कर रहे हैं, उस पर अपनी राजनीतिक कुंठा निकालना अच्छा विचार नहीं है।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
11 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
12 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines