---विज्ञापन---

महिला ने मामूली बात पर करवाई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Weird News : कभी इंजन में खराबी तो कभी यात्रियों की तबियत बिगड़ने या मारपीट जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग होती है। हाल ही में एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे की वजह जानकार आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।

---विज्ञापन---

Weird News : विमान की एमरजेंसी लैंडिंग के आपने कई कारण सुने होंगे। कभी विमान में खराबी के बाद, पक्षी के टकराने के बाद, किसी की तबियत खराब होने के बाद या मारपीट जैसी स्थिति बनने के बाद विमानों की एमरजेंसी लैंडिंग करवाई आती है लेकिन एक विमान की एमरजेंसी लैडिंग हुई, जिसके पीछे का कारण सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

मामला अमेरिका का है, लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। यात्रियों को इसके बारे में बहुत कम जानकारी दी गई। यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतारा गया और एक होटल का वाउचर देखकर आराम करने के लिए कहा गया। फ्लाइट करीब 12 घंटे लेट हो गई लेकिन किसी के पास फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग के पीछे की कोई जानकारी नहीं थी।

---विज्ञापन---

विमान में सवार महिला ने बताया, क्या हुआ था?

फीनिक्स में हवाई जहाज को उतारा गया। इस फ्लाइट में सवार एक महिला ने बताया कि यात्रियों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि आखिर विमान को क्यों रोका गया महिला ने कहा कि मैंने चारों ओर देखा, कोई भी जमीन पर नहीं था, कोई भी घबराया हुआ नहीं था। हम सभी विमान से नीचे उतर गए और जैसे ही हम उतरे, मेरे सामने बैठी महिला तेजी से उठी और विमान के सामने की ओर भागी।

यह भी पढ़ें : सावधान! दुनिया का पहला ऐसा देश, जिसने ब्रिटेन न जाने को लेकर जारी की एडवाइजरी

---विज्ञापन---

बताया गया कि दो यात्रियों ने एक महिला के बालों से जूं निकलते हुए देखा था, जिसके बाद उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट को सचेत किया। महिला ने बताया कि फ्लाइट अटेंडेंट को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद ही ये सब हुआ। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि किस आपात स्थिति के कारण विमान की एमरजेंसी लैंडिंग हुई।

यह भी पढ़ें : सिंगापुर के राजदूत दिल्ली की कार को देख हुए हैरान, बोले- ये कैसी नंबर प्लेट है? वायरल हो रहा पोस्ट

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना 15 जून को लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान संख्या 2201 में एक यात्री की तबियत खराब होने के बाद उसकी एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। बता दें कि कई घंटों की देरी के बाद विमान लॉस एंजिल्स पहुंच ही गया।

First published on: Aug 05, 2024 11:54 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola