Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

AI का यूज कर बनाया Mona Lisa का इंडियन वर्जन, यूजर्स ने अलग-अलग दिए नाम

सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक इंडियन वर्जन वायरल हो रहा है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है। आइए इस पोस्ट के बारे में जानते हैं।

Author
Edited By : Ankita Pandey Updated: Nov 29, 2024 21:58
MONALISA

Desi Mona Lisa: बीते कुछ सालों नें एआई ने कंटेट और इमेज जनरेशन को बहुत ही आम बात बना दिया है। आपको बस प्रॉम्प्ट डालना है और आपके हिसाब से इमेज तैयार कर दी जाती है। लोग इससे बहुत ही खूबसूरत और यूनिक तस्वीर बना रहे हैं। ऐसा ही कुछ एक दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट्स ने किया है। राशि पांडे नाम की एक स्टूडेंट्स ने विश्व प्रसिद्ध मास्टरपीस मोना लिसा का एक नया वर्जन तैयार किया, जिसके लिए उसने जनरेटिव ए.आई. का उपयोग किया। राशि का ये पोस्ट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

देशी मोना लिसा वर्जन

राशि पांडे के इस देशी मोना लिसा वर्जन को यूजर ने मोनिका भाभी या शोना लिसा नाम दिया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस रि-क्रिएशन में दा विंची के मास्टरपीस में मोना लिसा को कस्टमाइज्ड ज्वैलरी के साथ खूबसूरत कपड़े पहनाए गए हैं।

---विज्ञापन---

जनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग और डीप न्यूरल नेटवर्क ने क्रिएटिविटी और परफॉर्मेंस के इस बेहतरीन मेल को पेश किया है। इसमें मोना लिसा को बदलने और महिला के पश्चिमी कपड़ों भारतीय बनाने के लिए ए.आई. का उपयोग किया गया था।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए राशि ने लिखा  मैंने एआई का उपयोग करके मोना लिसा का भारतीय वर्जन बनाया है। इसे कोई नाम दें। यहां हम आपके लिए उस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यूजर ने किए कमेंट

इस पोस्ट पर यूजर ने कई अलग अलग नाम बताए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मोना शर्मा’। वहीं कुछ यूजर ने इसे मोनाली शाह और मोनिका लिसा सिंह नाम दिया। जबकि एक एक और यूजर ने उसका नाम ‘मोना पांडे’ रखा। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने उसकी तुलना करीना कपूर खान से की। उसके चिक बोन्स देखकर, मैं कहूंगा कि करीना कपूर 2.0 है। आपको अक्सर सोशल मीडिया पर इस तरह के एआई जनरेटेड इमेज देखने को मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें- कंडक्टर के टॉयलेट ब्रेक ने लेट कराईं 125 ट्रेनें, South Korea मेट्रो के यात्री हुए परेशान

First published on: Nov 29, 2024 09:58 PM

संबंधित खबरें