हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कपड़े फाड़े, मारपीट की, भद्दी बातें कहीं; प्रिंसिपल-टीचर की Fight का वीडियो वायरल

Agra Teacher Fight Viral Video : मामला आगरा का है,जहां एक स्कूल में महिला टीचर और प्रिंसिपल के बीच मारपीट हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन

Agra Teacher Fight Viral Video : टीचर के ऊपर जिम्मेदारी होती है कि वह बच्चों को पढ़ाएं, लिखाएं और समाज के तौर-तरीके सिखाएं। हालांकि आजकल कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें शिक्षकों के व्यवहार पर सवाल उठाए गए। अब आगरा से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक प्रिंसिपल और टीचर के बीच इस कदर मारपीट हुई कि देखने वाले हैरान हैं।

सीगना पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है मामला 

पूरा मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के सीगना पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। यहां एक महिला टीचर के लेट आने पर प्रिंसिपल इस कदर भड़क गईं कि मारपीट और अभद्रता तक बात पहुंच गई। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीचर और प्रिंसिपल के बीच बवाल दिखाई दे रहा है।

वीडियो में ना सिर्फ प्रिंसिपल और टीचर के बीच जुबानी जंग चल रही है बल्कि दोनों एक दूसरे के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं। हैरानी की बात है कि इस दौरान वहां बच्चे भी मौजूद थे। एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल और टीचर के बीच मारपीट हो रही है।

यह भी पढ़ें : सावधान! पैकेट वाले Maaza में निकले कीड़े; वायरल हो रहा है वीडियो

प्रिंसिपल और टीचर ने एक दूसरे के कपड़े खींचे, जिससे कपड़े फट भी गए। आरोप है कि इस मारपीट में प्रधानाध्यापिका का ड्राइवर भी शामिल था। इस मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। प्रधानाध्यापिका ने महिला टीचर गुंजा चौधरी के खिलाफ तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव ना लड़ने पर प्रियंका गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर वीडियो तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग महिला टीचर्स के व्यवहार में सवाल उठा रहे हैं, साथ ही दोनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें