सावधान! पैकेट वाले Maaza में निकले कीड़े; वायरल हो रहा है वीडियो

Maaza Viral Video: माजा के पैकेट से कीड़े निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने एक बाद लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

Maza Tetra Pack

Maaza Viral Video: Maaza पीना किसे पसंद नहीं है। अब तो छोटे पैकेट में भी Maaza उपलब्ध है। हालांकि टेट्रापैक में मिलने वाले कोल्ड्रिंक के अंदर क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक Maaza के पैकेट में कीड़ा निकलते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

Maaza में निकला कीड़ा

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स कैंची की सहायता से Maaza के पैकेट्स को खोल रहा है। एक-एक इस शख्स ने तीन पैकेट खोल दिए। हैरानी की बात ये है कि तीनों पैकेट में कीड़े मिले। अगर इस पैकेट को खोला ना जाता तो किसी को पता ही नहीं चलता कि जिस पैकेट से वह कोल्डड्रिंक पी रहे हैं, उसमें कीड़े हैं।

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया हो। इस वीडियो को लेकर भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये कब का और कहां का है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद सावधान होने की जरूरत है। इस वीडियो को 30 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।

विज्ञापन


एक ने लिखा कि Maaza पीने से पहले हमें हमेशा एक्सपायरी डेट और पैकेट की कंडीशन चेक कर लेनी चाहिए। एक ने लिखा कि इस तरह लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे इस तरह की लापरवाही ना बरती जाए। एक अन्य ने लिखा कि इससे अच्छा भैया दूध , दही छाछ खाओ, पीओ और मौज में रहो।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि सभी लोग माजा के जगह घर का नींबू पानी , पुदीना का जूस बना कर पीएं। एक ने आशंका जताई कि कंपनी को बदनाम करने के लिए पहले इस पैकेट में कीड़े डाल दिए गए और फिर इसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ